15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल10 मिनट फट जाएंगे कान के पर्दे... धोनी की एंट्री से हुआ...

10 मिनट फट जाएंगे कान के पर्दे… धोनी की एंट्री से हुआ इतना शो कि डर गई क्विंटन डिकॉक की बीवी

Published on

लखनऊ

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम चेन्नई के खिलाफ मुकाबला बेशक अपने घर में खेल रही थी, लेकिन शोर महेंद्र सिंह धोनी के नाम का हो रहा हुआ। क्योंकि इकाना क्रिकेट स्टेडियम में फैंस की मुराद पूरी हो गई। दरअसल लखनऊ के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही बल्लेबाजी के लिए ड्रेसिंग रूम से निकल कर मैदान पर आए पूरा स्टेडियम उनके नाम की शोर से गूंज उठा। पूरा इकाना पीले रंग की जर्सी से रंग गया था। स्टेडियम में शोर इतना था कि स्मार्ट वॉच पर अलर्ट मैसेज तक आने लगे।

बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक की वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने अपने स्मार्ट वॉच पर आए अलर्ट के फोटो को शेयर किया। इस अलर्ट मैसेज में लिखा था कि स्टेडियम में शोर इतना है कि अगर 10 मिनट तक लगातार कोई यहां रह तो वह बहरा हो सकता है। अलर्ट मैसेज में 95 डेसीबल ध्वनि मापा गया जो कि काफी खतरनाक माना जाता है।

धोनी ने 9 गेंद में कूट दिए 28 रन
लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 9 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 311 के स्ट्राइक रेट से 28 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में 3 चौके और दो छक्के भी लगाए। धोनी की इस तेज तर्रार पारी से ही लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 176 रन का स्कोर खड़ा पाई। धोनी के अलावा सीएसके के लिए पारी में रविंद्र जडेजा ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...