8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलवनडे विश्व कप में टूट गया कमाई का रिकॉर्ड, BCCI को मिले...

वनडे विश्व कप में टूट गया कमाई का रिकॉर्ड, BCCI को मिले 11 हजार करोड़, ICC भी हुआ मालामाल

Published on

नई दिल्ली

पिछले साल आईसीसी वनडे विश्व कप में मेजबान टीम इंडिया धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद चैंपियन नहीं बन पाई थी। टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से दिल तोड़ देने वाली हार मिली। फाइनल से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी, लेकिन उनकी किस्मत में वनडे विश्व कप चैंपियन होना नहीं लिखा था। रोहित और भारतीय टीम उस हार को भुलाकर अब आगे चुके हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिससे उस हार का गम काफी हद तक कम हो सकता है। दरअसल आईसीसी वनडे विश्व कप से हुई कमाई को लेकर रिपोर्ट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनडे विश्व कप 2023 से बीसीसीआई को 11 हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई हुई है।

यह रिपोर्ट आईसीसी के द्वारा बुधवार को जारी की गई है। इसके अनुसार भारत में 2023 में हुए वनडे विश्व कप से 1.39 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया। इसमें सबसे अधिक फायदा पर्यटन क्षेत्र को हुआ। नीलसन द्वारा आईसीसी के लिए किए गए आर्थिक प्रभाव आकलन में दावा किया गया है कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अब तक का सबसे बड़ा वनडे विश्व कप था। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने एक बयान में कहा, ‘आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप 2023 ने क्रिकेट की महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन किया है जिससे भारत को 1.39 अरब डॉलर (11,637 करोड़ रुपए) का आर्थिक लाभ हुआ है।’

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिली थी हार
ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के विजयी अभियान पर विराम लगाते हुए रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता। आईसीसी के बयान में कहा गया है, ‘मेजबान शहरों में पर्यटन के क्षेत्र में 86 करोड़ 14 लाख डॉलर का राजस्व सृजन हुआ जिसमें आवास, यात्रा, परिवहन और खाद्य एवं पेय पदार्थ शामिल हैं क्योंकि मैचों के लिए बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक पहुंचे थे।’ आईसीसी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि रिपोर्ट में जिन आंकड़ों का जिक्र किया गया वह वास्तविक राजस्व है या नहीं।

12 लाख से ज्यादा दर्शकों ने स्टेडियम में देखा मैच
रिपोर्ट में दावा किया गया कि वनडे विश्व कप को रिकॉर्ड 12 लाख 50 हजार दर्शकों ने स्टेडियम में देखा और इनमें से लगभग 75 प्रतिशत लोग पहली बार आईसीसी का 50 ओवर का मुकाबला देखने पहुंचे। आईसीसी के बयान के अनुसार, ‘जिन अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों से बात की गई उनमें से 55 प्रतिशत पहले भी नियमित रूप से भारत का दौरा कर चुके थे जबकि विश्व कप के कारण 19 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों ने पहली बार भारत का दौरा किया।’

बयान में कहा गया, ‘अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने अपने प्रवास के दौरान कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया जिससे 28 करोड़ 12 लाख डॉलर का आर्थिक प्रभाव पड़ा और लगभग 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे भविष्य में अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को पर्यटन स्थल के रूप में भारत की सिफारिश करेंगे जिससे भारत की वैश्विक छवि और बेहतर होगी।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि टूर्नामेंट के आयोजन में प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ-साथ आतिथ्य क्षेत्र के अन्य संगठनों द्वारा 48,000 से अधिक पूर्ण और अंशकालिक नौकरियां सृजित की गईं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...