8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेललॉर्ड्स में इंग्लैंड ने श्रीलंका का किया बुरा हाल, 190 रन से...

लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने श्रीलंका का किया बुरा हाल, 190 रन से मैच जीतने के साथ सीरीज भी की अपने नाम

Published on

लॉर्ड्स:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को उनके घर में टेस्ट मैच हराना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3 मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में लॉर्ड्स में 190 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने यह सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 483 रन का बड़ा टारगेट रखा था। लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में 292 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। मैच के चौथे दिन आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की।

चौथे दिन चाय तक श्रीलंका के गिर गए थे 7 विकेट
बता दें कि चौथे दिन दूसरा सेशन खत्म होने तक श्रीलंका के 7 विकेट गिर चुके थे। जीत के लिए विश्व-रिकॉर्ड 483 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चाय तक सात विकेट पर 260 रन बनाये थे और वह इंग्लैंड से 223 रन दूर थे। चाय के लिए खेल रोके जाते समय कप्तान धनंजय डी सिल्वा नाबाद 45 रन और मिलन रथनायके नाबाद 26 पर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने आठवें विकेट के लिए तब तक 60 रन की साझेदारी कर ली थी।

श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 53 रन पर करने के बाद नाइट वॉचमैन प्रभात जयसूर्या (चार) का विकेट जल्दी ही गवां दिया। वह क्रिस वोक्स की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपके गये। करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज (36) ने इसके बाद 55 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा। करुणारत्ने टेस्ट में 54वीं बार अर्धशतक लगाने के बाद ओली स्टोन की उछाल लेती गेंद को संभालने में विफल रहे और गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों में चली गयी।

लंच ब्रेक के बाद मैथ्यूज संभल कर बल्लेबाजी की जबकि दिनेश चांदीमल (58) ने आक्रामक रूप अपनाया। शोएब बशीर ने दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी को मैथ्यूज को आउट कर तोड़ा। मैथ्यूज कवर में वोक्स को आसान कैच देकर पवेलियन लौटे। पहली पारी में शतक लगाने वाले गस एटकिंसन ने इसके बाद चांदीमल और कामिंदु मेंडिस (चार) को चलता कर इंग्लैंड की जीत लगभग पक्की कर दी थी।

पहली पारी में इंग्लैंड ने ठोके थे 427 रन
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में जो रूट (143) और गस एटकिंसन (118) के शतक के बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 427 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसके जवाब में श्रीलंका के बल्लेबाज पहली पारी में पूरी तरह से फ्लॉप हो गए और सिर्फ 196 रन पर ऑल आउट हो गए। इसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और श्रीलंका के सामने 483 रन का बड़ा टारगेट रखा।
(भाषा के इनपुट के साथ)

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...