9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलवरुण-अर्शदीप के सामने इंग्लैंड ने घुटने टेके... भारतीय टीम को मिला ये...

वरुण-अर्शदीप के सामने इंग्लैंड ने घुटने टेके… भारतीय टीम को मिला ये आसान टारगेट

Published on

कोलकाता,

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड टीम ने पूरी तरह घुटने टेक दिए. टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 133 रनों का आसान टारगेट मिला.

अर्शदीप और वरुण के आगे इंग्लैंड टीम पस्त
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. अर्शदीप सिंह शुरुआत से ही इंग्लिश टीम पर पूरी तरह हावी नजर आए. उन्होंने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया था. इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में बेन डकेट को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया.

इस तरह इंग्लैंड टीम ने 17 रनों पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया मगर कप्तान जोस बटलर ने टीम को संभाला और स्कोर 50 के पार पहुंचाया. यहां आते ही स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर 65 रनों पर चौथा झटका दिया.

इन सबके बीच बटलर ने 34 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. आखिर में बटलर 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. आखिर में इंग्लैंड टीम 132 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं.

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लेते ही अर्शदीप ने इतिहास रच दिया है. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 80 मैचों में 96 विकेट लिए. अर्शदीप ने 61वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले भारतीय
97 विकेट – अर्शदीप सिंह (61 मैच)
96 विकेट – युजवेंद्र चहल (80)
90 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (87)
89 विकेट – जसप्रीत बुमराह (70)
89 विकेट – हार्दिक पंड्या (110)

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...