11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलडेब्यू टेस्ट में इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने किया बवाल, तोड़ दिया...

डेब्यू टेस्ट में इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने किया बवाल, तोड़ दिया 48 साल पुराना रिकॉर्ड!

Published on

इंग्लैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में घातक गेंदबाजी से भूचाल ला दिया। एटकिंसन ने पारी में 7 विकेट अपने अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 12 की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 45 रन दिए। इस तरह एटकिंसन इंग्लैंड के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे सबसे बेस्ट स्पेल डालने वाले गेंदबाज बने हैं। इस मामले में उन्होंने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड बनाया है।

जॉन फेरी क नाम है सबसे बेस्ट स्पेल का रिकॉर्ड
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच में सबसे बेस्ट स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड जॉन फेरी के नाम है। इंग्लैंड के इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने साल 1892 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 37 रन देकर 7 विकेट लेने का कारनामा किया था।

डोमिनिक क्रुक हैं दूसरे स्थान पर
​इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक क्रुक ने भी इंग्लैंड के लिए अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सनसनी मचा कर रख दी थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1995 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 43 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू करते हुए किसी भी गेंदबाज के द्वारा डाला गया यह तीसरा सबसे बेस्ट स्पेल है।

गस एटकिंसन ने ने 45 रन देकर लिए 7 विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को डेब्यू का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने ऐसी कमाल की गेंदबाजी की कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज थर्रा गए। उन्होंने 12 ओवर गेंदबाजी में 45 रन देकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए। अपनी इस बॉलिंग में उन्होंने 5 ओवर मेडन डाले। इस तरह वह इंग्लैंड के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे बेस्ट स्पेल करने वाले तीसरे बॉलर बन गए हैं।

जॉन लिवर ने भारत के खिलाफ डेब्यू में किया था कमाल
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जॉन लिवर ने साल 1976 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। इस मैच में जॉन ने कमाल की गेंदबाजी की थी। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में जॉन ने 46 रन देकर 7 विकेट लिए थे। ऐसे में अब गस एटकिंसन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

पांचवां सबसे बेस्ट स्पेल एलेक बेडसर के नाम
इंग्लैंड के लिए डेब्यू टेस्ट में पांचवां सबसे बेस्ट स्पेल डालने का रिकॉर्ड एलेक बेडसर के नाम है। एलेक बेडसर ने साल 1946 में भारत के खिलाफ 49 रन देकर 7 विकेट लेने का कारनामा किया था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...