12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'गुस्ताख-ए-नबी की एक, सजा सर तन से जुदा', पुलिस की मौजूदगी में...

‘गुस्ताख-ए-नबी की एक, सजा सर तन से जुदा’, पुलिस की मौजूदगी में लगे नारे, महाराष्ट्र के अमरावती की घटना

Published on

अमरावती

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के ग्रामीण इलाके में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकाली गई यात्रा के दौरान ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा’ जैसे नारे लगाए गए। दिनदहाड़े इस तरह के आपत्तिजनक और भड़काऊ नारों के बाद स्थानीय पुलिस ने 8-10 अनजान लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि जब यह यात्रा निकाली जा रही थी तब वहां पुलिस भी मौजूद थी। इस पूरी घटना के बाद जिले के प्रतापवाड़ा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 (अ) 505 (2) और 135 मुंबई पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी लोग फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में बीजेपी (BJP) नेता निवेदिता चौधरी ने पुलिस को दिए निवेदन में यह कहा है कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद इसी तरह का नारा लगाया गया था।

अमरावती जिले में अचलपुर और परतवाड़ा को बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां पहले भी झंडा लगाए जाने को लेकर पहले दो गुटों के बीच विवाद का मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। इसी बीच जुलूस के दौरान इस तरह के भड़काऊ नारों ने अमरावती पुलिस की मुसीबत को फिर बढ़ा दिया है। अमरावती जिला बीते कुछ महीनों से किसी न किसी वजह से चर्चा में है। फिर चाहे वो अमोल कोल्हे की हत्या का मामला हो या फिर सांसद नवनीत राणा द्वारा उठाया गया लव जिहाद का मामला। यह वही मामला है जिसमें नवनीत राणा पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों के साथ बहस करती हुई नजर आई थीं।

पोस्ट शेयर करने पर हुई थी हत्या
जून में महाराष्ट्र के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की अमरावती में हत्या हुई थी। सरेराह हुई हत्या ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। 54 वर्षीय उमेश कोल्हे की 21 जून की रात करीब 10 बजे हत्या कर दी गई थी। हत्या की यह वारदात उस समय हुई थी, जब वह अपनी केमिस्ट की दुकान से रात को घर लौट रहे थे। कुछ बाइक सवारों ने उनके गर्दन पर चाकू से कई वार किए थे। उमेश की हत्या पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में कुछ वॉट्सऐप ग्रुपों पर एक पोस्ट शेयर करने को लेकर हुई थी। यह मामला उस समय का है जब नुपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...