13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलक्लासेन का तूफान भी नहीं आया काम, हर्षित राणा ने आखिरी ओवर...

क्लासेन का तूफान भी नहीं आया काम, हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में केकेआर को दिलाई रोमांचक जीत

Published on

कोलकाता:

आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने 4 रन से जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर की शुरुआत खराब रही। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट के संयमित अर्धशतक के बाद आंद्रे रसेल के 25 गेंद में तूफानी नाबाद 64 की बदौलत टीम 7 विकेट पर 208 रन तक पहुंच गई। तेज शुरुआत के बाद हैदराबाद ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। अंत में हेनरिच क्लासेन का तूफान दिखने को मिला। लेकिन तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने आखिरी ओवर अपनी टीम को जीत दिला दी। हैदराबाद की 7 विकेट पर 204 रन ही बना सकी।

हेनरिच क्लासेन की पारी बेकार
सनराइजर्स हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन की आठ छक्कों जड़ित 63 रन की अर्धशतकीय पारी ने जीत के करीब पहुंचा दिया था। क्लासेन अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गये, वर्ना मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। सनराइजर्स हैदराबाद अच्छी शुरूआत के बाद बीच में विकेट गंवाने से धीमी रन गति से मुश्किल में थी। लेकिन हेनरिक क्लासेन की 29 गेंद की धुआंधार पारी और उनकी शाहबाज अहमद के साथ छठे विकेट के लिए 16 गेंद में 58 रन की साझेदारी से जीत के करीब पहुंचकर महज चार रन से हार गयी।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 17वें ओवर के बाद पांच विकेट पर 149 रन था। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 60 रन की दरकार थी, मैच उसके हाथ से निकल चुका था। पर अगले तीन ओवर में क्लासेन ने छह और शाहबाज ने दो छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इससे 19वें ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 196 रन था और जीत के लिए छह गेंद में 13 रन की जरूरत थी जिसे आराम से बनाया जा सकता था।

हर्षित रहे जीत के हीरो
33 रन देकर 3 विकेट लेने वाले हर्षित राणा ने अंतिम ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए शाहबाज और क्लासेन दोनों के विकेट झटककर महज आठ रन दिये। शाहबाज ने पांच गेंद में एक चौके और दो छक्के से 16 रन बनाये। मयंक अग्रवाल (32 रन) और अभिषेक शर्मा (32 रन) ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरूआत करायी। सनराइजर्स हैदराबाद ने इन दोनों के विकेट गंवाने के बाद 10 ओवर में दो विकेट पर 99 रन बना लिये थे।

इसके बाद किसी बल्लेबाज के टिककर लंबी पारी खेलने की जरूरत थी लेकिन राहुल त्रिपाठी (20), ऐडन मार्कराम (18), अब्दुल समद (15) टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। रसेल ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट अपनी झोली में डाले। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने चार ओवर में 53 रन दिये लेकिन कोई विकेट नहीं चटका सके। वरूण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को एक एक विकेट मिला।

फिल साल्ट ने शुरुआत में संभाला मोर्चा
फिल साल्ट आईपीएल नीलामी में नहीं बिके थे लेकिन उन्हें जेसन रॉय की जगह टीम में शामिल किया गया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद उन्होंने शुरूआती झटकों के बाद धैर्य से खेलना जारी रखा और महज 38 गेंद में आईपीएल में अपना तीसरा पचासा जड़ दिया लेकिन जैसे ही अंत में तेजी से रन जुटाने का प्रयास किया मयंक मार्कंडेय का शिकार हो गये। पदार्पण कर रहे रमनदीप सिंह ने 17 गेंद में एक चौके और चार छक्के से 35 रन और रिंकू सिंह ने 15 गेंद में तीन चौके से 23 रन का योगदान दिया।

अंत में देखने को मिला रसेल शो
रसेल ने लेग स्पिनर मार्कंडेय के खिलाफ स्टैंड में उस जगह पांच गेंद में तीन छक्के जड़े। रसेल को 20 रन पर जीवनदान मिला जब मार्कंडेय की गेंद पर ऐडन मार्कराम ने लांग ऑन पर मैदान के करीब कैच लपका लेकिन रिप्ले में दिखा कि यह जमीन छू रहा था। जमैका के इस बल्लेबाज ने भुवनेश्वर कुमार पर दो चौके और दो छक्के जड़कर इस ओवर में 26 रन जुटाये। रसेल और रिंकू सिंह ने 33 गेंद में 81 रन की साझेदारी निभायी जिससे केकेआर ने अंतिम पांच ओवर में 85 रन जोड़े। 20 गेंद पर फिफ्टी लगाने वाले रसेल ने 25 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली।

श्रेयस अय्यर नहीं खोल पाए खाता
बायें हाथ के गेंदबाज टी नटराजन ने वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर दोनों को पवेलियन भेजा। नटराजन और भुवनेश्वर ने चार ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर केकेआर को पावरप्ले के अंदर रोके रखा। भुवनेश्वर ने शुरुआती ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ तीन रन गंवाये। दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज सॉल्ट ने मार्को यानसेन पर लगातार तीन छक्के जड़कर हाथ खोले। लेकिन नरेन गफलत में विकेट गंवा बैठे जिसके बाद कमिंस ने नटराजन को लगाया जिन्होंने वेंकटेश ओर अय्यर के विकेट झटक लिये।

मार्कंडेय ने गुगली पर नीतिश राणा को अपना शिकार बनाया जिससे आठ ओवर में केकेआर का स्कोर चार विकेट पर 51 रन था। लेकिन सॉल्ट र्धैर्य से रन जुटाते रहे और उन्हें रमनदीप का अच्छा साथ मिला। दोनों ने 54 रन की भागीदारी निभायी। रमनदीप ने कमिंस पर बाउंड्री लगाने के बाद एक छक्का जड़ा। रमनदीप ने मार्कंडेय, यानसेन और शाहबाज अहमद पर तीन छक्के लगाये। इसके बाद रसेल और रिंकू ने रन गति तेज कर केकेआर को 200 रन तक पहुंचाया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...