11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeखेलISIS की धमकी के बाद FBI ने संभाला मोर्चा, भारतीय क्रिकेटरों को...

ISIS की धमकी के बाद FBI ने संभाला मोर्चा, भारतीय क्रिकेटरों को अमेरिकी राष्ट्रपति जैसी सिक्योरिटी

Published on

न्यूयॉर्क:

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टी20 विश्व कप मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है. ISIS के खतरे को देखते हुए स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजनीतिक तनाव के चलते पिछले दस सालों में भारत और पाकिस्तान ने कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, इसलिए ये दोनों टीमें सिर्फ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ही आमने-सामने होती हैं। इस वजह से क्रिकेट फैंस के बीच इस मैच को लेकर काफी उत्साह है और आयोजकों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि मैच के दौरान कोई सुरक्षा भंग न हो।

ISIS का खतरा मैच देखने आने वाले फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया था, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वे खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कड़े कदम उठाएंगे। नासाउ काउंटी पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने हालिया मीडिया बातचीत में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापकता पर जोर दिया और इसे राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा के समान बताया है।

इस मेगा इवेंट की पहली बार मेजबानी कर रहे अमेरिका पर भी इस महामुकाबले को बिना किसी विवाद के संपन्न कराने का दबाव होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में आईएसआईएस से मिली आतंकी धमकी के बाद मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं। नासाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने हाल ही में सुरक्षा इंतजामात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सुरक्षा इंतजाम उसी तरह के हैं जब कुछ साल पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत के लिए किए गए थे।’ बता दें कि पाकिस्तान के मैच से पहले जब रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे। तो उनके आसपास 4 गार्ड चल रहे थे और पीछे भी कुछ सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे थे।

मैच के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड
 पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...