9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'मेरे अंदर लड़ाई और कुश्ती हमेशा रहेगी...', विनेश फोगाट का इमोशनल पोस्ट

‘मेरे अंदर लड़ाई और कुश्ती हमेशा रहेगी…’, विनेश फोगाट का इमोशनल पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने एक इमोशनल पोस्ट जारी किया है. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए अपना दुख और संघर्ष बयां किया. विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा हो गया था जिससे वो गोल्ड के लिए फाइनल में फाइट नहीं कर पाईं. फोगाट ने अपनी जर्नी, अपने अनिश्चित भविष्य और 2032 के लिए संभावित लक्ष्य का जिक्र करते हुए पोस्ट में कई बातों का जिक्र किया है. विनेश ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 की उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विनेश ने अपनी पोस्ट में अपने शुरुआती सपनों, अपने पिता की उम्मीदों और अपनी मां के संघर्षों को याद किया. उन्होंने अपने पति सोमवीर को हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ देने का श्रेय दिया.

महिला पहलवान ने पोस्ट के अंतिम हिस्से में लिखा, ‘शायद अलग परिस्थितियों में मैं खुद को 2032 तक खेलते हुए देख पाऊंगी, क्योंकि मेरे अंदर लड़ाई और कुश्ती हमेशा रहेगी. मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकती कि भविष्य में मेरे लिए क्या है और इस यात्रा में आगे क्या होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं हमेशा उस चीज के लिए लड़ती रहूंगी, जिस पर मेरा विश्वास है और जो सही है, उसके लिए लड़ती रहूंगी.’

बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने घोषणा की कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने विनेश फोगाट की अपील को खारिज कर दिया. इस फैसले के बाद उनकी सिल्वर मेडल की आस भी टूट गई.

7 अगस्त की सुबह सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ अपने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल मुकाबले से ठीक पहले, वजन मापने के दौरान उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा हो गया था. इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान रहीं. UWW के नियमों के अनुसार, कोई भी पहलवान जो प्रतियोगिता के किसी भी फेज में वजन मापने में फेल हो जाता है, उसे तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, और उसकी पिछली सभी जीत रद्द कर दी जाती हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...