3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअश्विन की जगह भरना... दिग्गज स्पिनर से तुलना पर क्या बोले वरुण...

अश्विन की जगह भरना… दिग्गज स्पिनर से तुलना पर क्या बोले वरुण चक्रवर्ती, जवाब से जीत लिया दिल

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविचंद्रन अश्विन से तुलना पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि वो अभी उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं जहां ऐसी बातें होनी चाहिए। अश्विन ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद इस दिग्गज स्पिनर के फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

अश्विन से तुलना करना बड़ी बात
रविचंद्रन अश्विन की तरह वरुण चक्रवर्ती भी तमिलनाडु से ही आते हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में वापसी करने के बाद से कमाल की बॉलिंग की है।अश्विन से अपनी तुलना पर वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले कहा, ‘उनकी तुलना मेरे से करना बहुत बड़ी बात है। अश्विन ने तीनों प्रारूप खेले हैं। मैं अभी वापसी कर रहा हूं। मैं उस स्तर पर नहीं पहुंचा जहां मेरी तुलना उनसे की जा सके। हर कोई जब वो भारतीय टीम में जगह बनाता है, तो लंबे समय तक खेलना चाहता है। मेहनत मुझे जहां तक ले जा सकती है, ले जाए। यह बेहतर है। मैं किसी की जगह भरने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। उन्होंने 500 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं। मैं अभी तक करीब भी नहीं हूं।’

वरुण चक्रवर्ती ने पिछले साल T20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम में वापसी की। तब ससे वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। 33 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर ने वापसी के बाद से 8 टी20 मैच में भारत के लिए 11.70 की औसत से 20 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने तीन विकेट झटके थे। तीन गेंद के भीतर हैरी ब्रूक और लियान लिविंगस्टोन को आउट कर उन्होंने मैच का रुख बदल दिया था।

हर बल्लेबाज के लिए करते हैं प्लानिंग
चेन्नई में दूसरे टी20 के दौरान अपनी रणनीति के बारे में बोलते हुए, चक्रवर्ती ने कहा कि योजनाएं हमेशा की तरह ही रहेंगी और वो इस बात पर भी ध्यान देंगे कि बल्लेबाज उन्हें कैसे खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘असल में आपके पास कुछ बल्लेबाजों के लिए कुछ खास योजनाएं होती हैं और बस इतना ही होगा। लेकिन, अगर वो कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह अधिक सहज होगा।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...