15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलफिन एलेन ने उतरा दी रउफ की खुमारी, 6 गेंद में 27...

फिन एलेन ने उतरा दी रउफ की खुमारी, 6 गेंद में 27 रन कूट कर बेहाल कर दिया

Published on

डुनेडिन

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 62 गेंदों में 137 रनों की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पारी खेलकर सनसनी मचा दी। उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 225 रनों का लक्ष्य दिया और इसके बाद कीवी गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 179 पर रोक कर टीम को 45 रन से जीत दिला दी। फिन ने एलन ने अपनी 137 रनों की पारी में रिकॉर्ड 16 छक्के और 5 चौके लगाए।

अपनी बल्लेबाजी के दौरान फिन एलेन ने सबसे अधिक तेज गेंदबाज हारिस रउफ की धुनाई की। हारिस रउफ के ओवर में फिन एलेन ने 27 रन कूट दिए। पारी का छठा ओवर करने आए हारिस के खिलाफ फिन ने पहली गेंद से पिटाई शुरू कर दी। फिन ने पहली गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगली दो गेंद भी उन्होंने बाउंड्री लाइन के पार भेजकर आठ रन बना लिए।

लगातार तीन गेंद पर 14 रन खाने के बाद हारिस रउफ पूरी तरह अपने लय से भटक गए और अगली गेंद वाइड फेंक दी, लेकिन वह फिन एलेन से कहां बचने वाले थे। ओवर की चौथी लीगल गेंद फेंकने आए हारिस को फिर से फिन एलेन ने छक्का जड़ दिया। इसकी अगली गेंद का भी उन्होंने यही हाल किया। हालांकि, आखिरी गेंद पर हारिस रउफ जैसे-तैसे बचने में कामयाब रहे और एक रन के साथ अपना ओवर खत्म किया। इस तरह फिन एलन ने हारिस रउफ के इस ओवर में 27 रन कूटे जबकि एक वाइड के साथ उनका यह ओवर 28 रन का हो गया।

न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को पांच टी20 मैचों की सीरीज में लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना पड़ा है। इस तरह मेजबान टीम ने अब सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को पहले टी20 में 46 और दूसरे में 21 रन से हार मिली थी।ऐसे में शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम का टी20 फॉर्मेट में बुरा हाल हो गया है। इससे पहले शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में भी बुरी तरह हार मिली थी।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...