नागपुर
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में नागपुर में भिड़ रही है। मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी आई। इंग्लैंड ने टॉस जीतने का फायदा पहले 8 ओवर तो खूब जमकर लिया, लेकिन इसके बाद उनकी पारी को किसी की नजर लग गई। इंग्लैंड ने पहले 10 ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए और इसमें सबसे बड़ा हाथ रहा हर्षित राणा का।
हर्षित राणा ने किया कमाल
हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की वापसी की। खासकर उन्होंने पारी के 10वें ओवर में तो कमाल की गेंदबाजी की। हर्षित राणा ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर पहले बेन डकेट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक खतरनाक बाउंडर मारते हुए हैरी ब्रूक को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। ब्रूक अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
पहले पड़े थे 26 रन
इससे पहले, अपने डेब्यू मैच में हर्षित राणा को मैच के पहले स्पैल में ही रोहित शर्मा ने गेंदबाजी करने का मौका मिला। लेकिन पहले ही ओवर से इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने उन्हें आढ़े हाथों लिया। हर्षित इस ोवर ओवर में सॉल्ट ने दो चौके लगाए। वहीं सॉल्ट के ही सामने हर्षित ने एक ओवर मेडन भी फेंका। हालांकि उसके बाद जब सॉल्ट के सामने हर्षित आए तो उन्होंने जमकर रन कूट दिए। सॉल्ट ने हर्षित के एक ही ओवर में 26 रन ठोके।
दो नए खिलाड़ियों का डेब्यू
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का डेब्यू हुआ। दोनों को मैच के टॉस से पहले ही डेब्यू कैप थमा दी गई है। जायसवाल और हर्षित राणा भारतीय टी20 और टेस्ट टीम में अपना डेब्यू कर चुके हैं।
