11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeखेलपहले गेंदबाजों की हुई कुटाई, फिर बल्लेबाज रहे फेल, पाकिस्तान को न्यूजीलैंड...

पहले गेंदबाजों की हुई कुटाई, फिर बल्लेबाज रहे फेल, पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार

Published on

लाहौर

पाकिस्तान को त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में हार मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की टक्कर गद्दाफी स्टेडियम पर थी। कीवी टीम ने इस मैच को 78 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 330 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान को फखर जमान ने बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन टीम का कोई और बल्लेबाज नहीं चला। उनकी पारी 48वें ओवर में 252 रनों पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की शुरुआत रही खराब
पहले बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने विल यंग को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वो सिर्फ चार ही रन बना पाए। रचिन रविंद्र (25) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन वो भी पावरप्ले में ही आउट हो गए। 39 रन पर दो विकेट गिरने के बाद केन विलियमसन और डैरेल मिचेल ने पारी संभाली। विलियमसन ने फिफ्टी लगाई लेकिन वह काफी धीमी खेल रहे थे। 89 गेंदों पर 58 रन की पारी खेलने के बाद शाहीन ने उन्हें आउट किया।

विकेटकीपर टॉम लाथम का खाता भी नहीं खुला। मिचेल ने भी फिफ्टी पूरी की और वह शतक की तरफ बढ़ रहे थे। 84 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेलने के बाद वह अबरार अहमद की गेंद पर आउट हुए। 38वें ओवर में मिचेल आउट हुए तो न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन था।

अंतिम 10 ओवर में फिलिप्स का शो
न्यूजीलैंड की पारी के अंतिम 10 ओवर में ग्लेन फिलिप्स का शो देखने को मिला। उन्होंने 56 गेंदों पर फिफ्टी पूरी। अगली 16 गेंद पर वह शतक तक पहुंच गए। 74 गेंद पर फिलिप्स 106 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम ने आखिरी 10 ओवर में 123 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए लेकिन उनके 10 ओवर में 88 रन बने। अबरार अहमद को दो सफलता मिली।

सिर्फ फखर का बल्ला बोला
पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने आते ही अटैक किया। वह आसानी से रन बना रहे थे लेकिन किसी ने भी उनका साथ नहीं निभाया। 23 गेंद पर 10 रन बनाकर बाबर आजम माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने। कामरान गुलाम 32 गेंद पर 18 रन ही बना सके। कप्तान मोहम्मद रिजावन के बल्ले से 3 ही रन निकले। फखर जमान ने 47 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। उसके बाद वह और तेज हो गए। 69 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेलने के बाद फखर फिलिप्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

5वें विकेट के लिए सलमान आगा और तैयब ताहिर ने 53 गेंद पर 57 रन जोड़े। 29 गेंद पर 30 रन बनाने वाले ताहिर को मैट हेनरी ने आउट किया। निचले क्रम ने छोटे-छोटे योगदान दिए लेकिन इससे सिर्फ हार का अंतर कम हो पाया। 48वें ओवर में पाकिस्तान की पारी 252 रनों पर सिमट गई। फखर के अलावा सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मैट हेनरी और कप्तान मिचेल सैंटनर को 3-3 विकेट मिले।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...