12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेलएक ओवर में पांच चौका, सिर्फ 25 गेंद में फिफ्टी, जायसवाल ने...

एक ओवर में पांच चौका, सिर्फ 25 गेंद में फिफ्टी, जायसवाल ने दिखाया कैसे होती हैं ओपनिंग

Published on

गुवाहाटी

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 16वें सीजन के 11वें मैच में धमाकेदार शुरुआत की। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने चौके की बरसात कर दी। सिर्फ 25 गेंद में अपना पांचवां आईपीएल अर्धशतक ठोका। इस दौरान तेज गेंदबाज खलील अहमद के पहले ओवर में एक-दो नहीं पांच चौके मारे, वो तो चौथी गेंद खाली रह गई, वरना आईपीएल इतिहास में दूसरी बार छह गेंदों में लगातार छह चौके का रिकॉर्ड बन जाता।

पहली गेंद: मिड विकेट पर पुल से चौका
दूसरी गेंद: डीप पॉइंट पर करारा चौका
तीसरी गेंद: कवर्स बाउंड्री पर ड्राइव से चौका
चौथी गेंद: डॉट
पांचवीं गेंद: मिड ऑन की तरफ लॉफ्टेड शॉट
छठी गेंद: शॉर्ट थर्ड पर लेट कट से चौका

25 गेंदों में फिफ्टी
पहले ओवर के बाद आए आत्मविश्वास से इतना तो तय था कि आज यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में है। गेंद बढ़िया मिडिल कर रहे हैं। अगले कुछ ओवर्स गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह साबित हुए। खरबूजे को देखकर खरबूजे ने रंग बदला। अगले ओवर में जोस बटलर ने एनरिक नॉर्ट्जे को तीन चौके जड़ दिए। इस तरह शुरुआती 12 गेंदों में आठ चौके लगे। जायसवाल यहीं नहीं रूके, उन्होंने पांचवें ओवर में स्पिनर अक्षर पटेल को लगातार तीन चौके मारे। सातवें ओवर में इसी स्पिनर को लगातार दूसरा चौका जड़कर सिर्फ 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की पांचवीं फिफ्टी थी।

31 गेंद में 60 रन बनाए
नौवें ओवर की तीसरी बॉल पर पेसर मुकेश कुमार ने यशस्वी जायसवाल की तेज-तर्रार पारी का अंत किया। जो काम बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए, वो इस नौसिखिए ने कर दिया। अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट। मिडिल स्टंप पर आई बैक ऑफ अ लैंथ बॉल को हवा में मारने के चक्कर में संजू से मिस हिट हुई, जिसे मुकेश ने खुद ही कैच किया। 193.54 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से मुंबई के इस ओपनर ने 11 चौके और एक छक्का लगाया।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...