9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेललाइव मैच में फुटबॉलर ने की शर्मनाक हरकत, रेफरी ने देखते ही...

लाइव मैच में फुटबॉलर ने की शर्मनाक हरकत, रेफरी ने देखते ही दिया रेड कार्ड, सरेआम हुई बेइज्जती

Published on

नई दिल्ली:

फुटबॉल के मैदान पर कई बार एक से बढ़ कर एक अजीब घटना देखे को मिलती है। खास तौर से फैंस कभी-कभी इतने जज्बाती हो जाते हैं वह अपने दायरे का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं, लेकिन इस बार ऐसी घटना देखे को मिली जिसके बाद रेफरी ने फौरन खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया। यह घटना कै कोपा पेरू में खेले गए एक मुकाबले की, जिसमें एटलेटिको अवजुन और कांटोरसिलो एफसी आमने-सामने थे। लदरअसल मैच के 71वें मिनट में दोनों टीमों बिना किसी गोल के बराबरी पर थी तब अवजुन की टीम को एक कॉर्नर मिला। अवजुन के खिलाड़ी सेबेस्टियन मुनेज कॉर्नर लेने के लिए तैयार थे, लेकिन कांटोरसिलो के गोलकीपर लुचो रुइज को पेनल्टी एरिया में चोट लग गई थी।

इसके कारण खिलाड़ी और रेफरी उसमें व्यस्त थे, लेकिन तभी मुनेज को लगा कि रुइज अभी कुछ देर तक तैयार नहीं होंगे। ऐसे में उन्होंने एक हैरान कर देने वाला काम किया और मैदान पर ही पेशाब कर दिया। मुनेज को ऐसा करते देख कांटोरसिलो के एक खिलाड़ी ने उन्हें देख लिया और रेफरी को बता दिया। रेफरी ने जैसे ही मुनेज को देखा वह आगबबुला हो गए और सीधे उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी शर्मनाक हरकत
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई खिलाड़ी मैच के दौरान पेशाब करने गया हो। साल 2017 में सालफोर्ड के कीपर मैक्स क्रोकॉम्ब को एक मैच के दौरान पेशाब करने के लिए रेड कार्ड मिला था।व एक साल पहले मैन्सफील्ड के फॉरवर्ड आदि युसुफ पर मैच के दौरान स्टैंड के पीछे पेशाब करने के लिए जुर्माना लगाया गया था और उन्हें पांच मैचों का बैन मिला था।

ऐसा ही कुछ साल 2009 में जेन्स लेहमैन ने भी मैच के दौरान पेशाब किया था। उस समय स्टुटगार्ट के गोलकीपर लेहमैन गोल के पीछे विज्ञापन बोर्ड के ऊपर से चढ़कर पेशाब करने गए थे, लेकिन तभी उनके सामने वाली टीम का काउंटर अटैक हो गया और उन्हें जल्दी से वापस आना पड़ा। गैरी लाइनकर ने भी 1990 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान पिच पर पेशाब किया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...