12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलशाहरुख खान की IPL टीम में खुश नहीं हैं विदेशी खिलाड़ी? इस...

शाहरुख खान की IPL टीम में खुश नहीं हैं विदेशी खिलाड़ी? इस प्लेयर का चौंकाने वाला दावा

Published on

कोलकाता,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम ने धांसू अंदाज में शुरुआत की है. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली केकेआर टीम ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 रनों से हराया.अब कोलकाता टीम को अपना दूसरा मुकाबला विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलना है. यह मैच 29 मार्च को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा. मगर उससे पहले केकेआर टीम के कोच चंद्रकांत पंडित सुर्खियों में आ गए हैं.

केकेआर के कोच से खुश नहीं थे विदेशी खिलाड़ी
KKR के लिए पिछले IPL सीजन में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के पूर्व ऑलराउंडर डेविड वीसे ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि कई विदेशी खिलाड़ी मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित की उग्र कार्यशैली से खुश नहीं थे.आईपीएल 2023 में तीन मैच खेलने वाले 38 साल के डेविड वीसे ने कहा कि विदेशी खिलाड़ी इससे कतई खुश नहीं थे कि उन्हें यह बताया जाए कि कैसे रहना है या क्या पहनना है. बता दें कि डेविड वीसे ने यह बात पॉडकास्ट ‘हिटमैन फोर हायर : अ ईयर इन द लाइफ ऑफ अ फ्रेंचाइजी क्रिकेटर ‘ में कही है.

उन्होंने कहा, ‘उन्हें (पंडित को ) भारत में काफी उग्र कोच के रूप में जाना जाता है. वह काफी सख्त, अनुशासनप्रिय किस्म के कोच हैं. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कई बार दुनिया भर से आए विदेशी खिलाड़ियों को यह बताने की जरूरत नहीं होती कि उन्हें कैसे बर्ताव करना है या क्या पहनना है. वह काफी कठिन था.’

ये बात कई खिलाड़ियों को रास नहीं आई
चंद्रकांत पंडित 2022 में केकेआर के कोच बने. इससे पहले उन्होंने विदर्भ को 2018 और 2019 में रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाए थे. उनके कोच रहते मध्यप्रदेश ने 2022 में रणजी ट्रॉफी जीती थी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नामीबिया टीम के साथ रहे वीसे ने कहा, ‘वह अपने तरीके से चीजों को करना चाहते थे जो कई खिलाड़ियों को रास नहीं आया. इससे चेंजिंग रूम में तनाव भी हो गया था. खिलाड़ी खफा थे क्योंकि मैक्कुलम के जाने के बाद काफी कुछ बदलता देख रहे थे.’वीसे ने कहा कि वह बदलते माहौल से विचलित नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘मेरा यह मानना था कि यह तुम्हारा सर्कस है. जैसे चाहो चलाओ. मैं यहां खेलने आया हूं और मुझसे जो कहा जाएगा, मैं करूंगा. लेकिन कुछ खिलाड़ी मुझसे ज्यादा जिद्दी थे.’

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...