20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeखेल24 गेंदों पर चौके-छक्के, 27 बॉल पर सेंचुरी... टी20 इंटरनेशनल में जड़ा...

24 गेंदों पर चौके-छक्के, 27 बॉल पर सेंचुरी… टी20 इंटरनेशनल में जड़ा सबसे तेज शतक

Published on

एपिस्कोपी (साइप्रस):

अभी वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इसी बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड टूट गया है। नामीबिया के जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने इसी साल फरवरी में 33 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल में शतक मारा था। लेकिन अब एस्टोनिया के साहिल चौहान ने उनसे 6 कम गेंदों पर ही शतक लगा दिया है। यह इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक भी है।

27 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल में शतक
साहिल चौहान ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों पर शतक ठोक दिया। 14 गेंदों पर फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने अगली 13 गेंदों पर शतक बना दिया। 192 रनों का पीछा करते हुए एस्टोनिया ने 9 रन पर दो विकेट खो दिए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे छक्के से खाता खोला। इसके बाद अगली दो गेंदों पर 10 रन ठोक दिए। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साहिल ने 41 गेंदों पर ठोके 144 रन
साहिल चौहान ने 41 गेंदों पर 144 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 18 छक्कों के साथ ही 6 चौके शामिल थे। एक टी20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है। आज ही हुए सीरीज के पहले मैच में उनका खाता नहीं खुला था। लेकिन दूसरे मैच में गेंदबाजों को जमकर कुटा और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 13वें ओवर में ही उनकी टीम ने 194 रन बनाकर साइप्रस के खिलाफ मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

टी20 इंटरनेशनल की पारी में सबसे ज्यादा छक्के
18 – साहिल चौहान (एस्टोनिया)
16 – हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान)
16 – फिन एलन (न्यूजीलैंड)
15 – जीशान कुकीखेल (हंगरी)

गेल से लेकर डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा
इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था। उन्होंने 31 गेंदों पर शतक ठोका था। टी20 में क्रिस गेल ने 30 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की थी। प्रोफेशनल क्रिकेट की बात करें तो यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम था। उन्होंने पिछले ही साल वहां घरेलू टूर्नामेंट में 29 गेंदों पर शतक लगाया था। लेकिन अब साहिल चौहान ने इन सभी का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...