11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेलछा गए गब्बर... किसी ने नहीं दिया साथ अकेले सनराइजर्स के गेंदबाजों...

छा गए गब्बर… किसी ने नहीं दिया साथ अकेले सनराइजर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी

Published on

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। मैच में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और पारी की पहली ही गेंद पर प्रभसिमरन को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर दिया। इसके बाद जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ वह रुकने का नाम नहीं लिया। हालांकि इस बीच पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने एक छोड़ पर अपना खूंटा गाड़ दिया।

धवन पारी के अंत तक खेलते हुए 99 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस बीच उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया जिसमें 5 छक्के और 12 चौके भी लगाए लेकिन सिर्फ 1 रन से वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। धवन की इस दमदार खेल के बदौलत ही पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स के सामने 144 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

69 रन पर पंजाब की आधी टीम हो गई थी आउट
सनराइजर्स के खिलाफ पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम रही। टीम ने सिर्फ 69 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन के भीतर सिमट जाएगी। पंजाब के लिए शिखर धवन और सैम करन के अलावा एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके।

सैम करन पंजाब के लिए 15 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 1, जितेश शर्मा ने 4, सिकंदर रजा ने 5, शाहरुख खान ने 4, हरप्रीत बरार ने 1, राहुल चाहर ने 0, नाथन एलिस ने 20 और मोहित राठी ने 1 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए मयंक मारकंडे लगाया चौक
वहीं सनराइजर्स के लिए गेंदबाजी में मयंक मारकंडे टीम के लिए चार विकेट हासिल किए। अपनी गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए। इसके अलावा मार्को जेनसन और उमरान मलिक को भी दो-दो विकेट मिला। वहीं भुवनेश्वर कुमार के खाते में एक विकेट आया।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...