9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविनेश फोगाट को भारत रत्न दो, खाप पंचायत में लिए गए 7...

विनेश फोगाट को भारत रत्न दो, खाप पंचायत में लिए गए 7 फैसले

Published on

हरियाणा में कई खाप पंचायतों ने रविवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन करते हुए उनके लिए न्याय और उन्हें भारत रत्न दिये जाने की मांग की. विनेश को पेरिस ओलंपिक के फाइनल से 100 ग्राम अधिक वजन का पाये जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था. खाप पंचायतों (जाति के आधार पर) ने हरियाणा के चरखी दादरी में ‘सर्व खाप महापंचायत’ की. सभी ने विनेश से कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले की समीक्षा करने की भी अपील की.

महापंचायत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांगवान खाप के प्रमुख सोमबीर सांगवान ने कहा कि पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के मौजूदा जज से करवाई जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए. मामले में किसी साजिश के सवाल पर सांगवान ने जानना चाहा कि उनका वजन अचानक कैसे बढ़ गया. उन्होंने कहा कि उनके साथ कई लोग थे और यह उनकी जिम्मेदारी थी कि उनका वजन नहीं बढ़े.

खाप पंचायत ने रखी ये मांग
• पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जाए. दोषियों को कटघरे में खड़ा कर उन्हें सजा दी जाए और बेटी को न्याय मिलना चाहिए.
• विनेश फोगाट को केंद्र और राज्य सरकार स्वर्ण पदक विजेता का सम्मान दें.
• नांदल भवन के अंदर सर्वखाप ने जो फैसला लिया है.हम उसका अनुमोदन करते हैं. विनेश फोगाट को हम गोल्ड मेडल से नवाजेंगे.
• सभी खापें अपने-अपने इलाके में डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टरों पर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगी.
• खाप पंचायतों ने विनेश से कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले की समीक्षा करने की भी अपील की है. उन्हें अपनी कुश्ती पहले की तरह जारी रखनी चाहिए. सर्वखाप-सर्वपंचायत उनके साथ खड़ी है.
• विनेश फोगाट को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.
• नांदल भवन रोहतक में सामूहिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाए.

‘विनेश फोगाट को राजनीति में आना चाहिए या नहीं’
वहीं जब विधायक सोमबीर सांगवान से पूछा गया कि विनेश फोगाट को राजनीति में आना चाहिए या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उन पर निर्भर करता है. खाप पंचायतों ने यह भी घोषणा की कि वे एक समारोह आयोजित करके उनका सम्मान करेंगे.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...