9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलएशिया कप से पहले नए लुक में हार्दिक पंड्या, फैन्स बोले- बाप्पा...

एशिया कप से पहले नए लुक में हार्दिक पंड्या, फैन्स बोले- बाप्पा रे बाप्पा

Published on

नई दिल्ली,

केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया इस वक्त जिम्बाब्वे में है, जहां पर 18 अगस्त से वनडे सीरीज़ का आगाज़ होना है. लेकिन सीनियर प्लेयर्स इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं और सभी खिलाड़ी 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप से एक्शन में आएंगे.

एशिया कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या नए लुक में नज़र आए हैं. हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर नए हेयरस्टाइल के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं. मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने हार्दिक पंड्या को यह नया लुक दिया है.

नए हेयरस्टाइल में हार्दिक पंड्या ने साइड से बाल छोटे करवाए हैं और बीच में फंकी लुक दिया है. हार्दिक पंड्या का यह नया लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. कई फैन्स ने नीचे कमेंट किया है, ‘बाप्पा से बाप्पा’.

एशिया कप में गेम चेंजर होंगे हार्दिक पंड्या
टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद से हार्दिक पंड्या कुछ वक्त तक मैदान से बाहर थे. लेकिन आईपीएल 2022 में उन्होंने वापसी की और गुजरात टाइटन्स के कप्तान बनकर अपनी टीम को चैम्पियन बनाया. हार्दिक पंड्या की इसके बाद टीम इंडिया में वापसी हुई और वह लगातार तब से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

एशिया कप में अब हर किसी की नज़र हार्दिक पंड्या पर है, क्योंकि वह बल्लेबाजी में हिट साबित हो रहे हैं और साथ ही चार ओवर भी डाल पा रहे हैं जिसकी टीम इंडिया को काफी ज़रूरत थी. कई दिग्गज और स्टार प्लेयर भी इस बात को मान रहे हैं कि हार्दिक पंड्या अगर फुल फ्लो में होते हैं, तो वह विरोधी टीम के लिए काफी खतरनाक साबित होंगे.

हार्दिक पंड्या के रिकॉर्ड को देखें, तो उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 67 टी-20 मैच खेल चुके हैं, इनमें उनके नाम 834 रन और 50 विकेट हैं. पिछले कुछ वक्त में हार्दिक पंड्या ने बतौर फिनिशर एक बेहतर भूमिका निभाई है, साथ ही बल्लेबाजी में उन्हें ज्यादा मौके भी मिल रहे हैं.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...