12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलवानखेड़े स्टेडियम में भी कम नहीं होगी हार्दिक पंड्या की परेशानी, MCA...

वानखेड़े स्टेडियम में भी कम नहीं होगी हार्दिक पंड्या की परेशानी, MCA ने अफवाहों पर लगाया विराम

Published on

मुंबई:

आईपीएल 2024 की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस सीजन की शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अहमदाबाद और हैदराबाद में खेले गए लगातार मैच हारने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी टीम मुश्किल स्थिति में हैं। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले घरेलू मैच में उतरने से पहले टीम का मनोबल गिरा हुआ है। इस मुश्किल के साथ ही हार्दिक को दोनों मैदानों में दर्शकों से काफी नाराजगी झेलनी पड़ी है। वानखेड़े स्टेडियम पर भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

फैंस को नहीं रोका जाएगा
इस बीच रिपोर्ट्स आई कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) हंगामा करने वाले प्रशंसकों पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। कहा गया कि हार्दिक पंड्या को ट्रोल करने वालों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया जाएगा। अब एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों ने इन दावों का खंडन किया है। उनका कहना है कि आगामी मैच के लिए कोई खास निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, एमसीए स्टेडियम में दर्शक व्यवहार के संबंध में बीसीसीआई के निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आईपीएल या घरेलू मैचों सहित सभी क्रिकेट मैचों में व्यवस्था बनी रहे।

हार्दिक के लिए मुश्किल चुनौती
हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में आने के कारण भी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पंड्या को आईपीएल 2024 के लिए पांच बार की आईपीएल जीत दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से भी प्रशंसकों में असंतोष बढ़ा है। अफवाहों के चलते, MCA ने आधिकारिक बयान जारी कर ये साफ किया है कि वो किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं बढ़ा रहे हैं, जो फैंस को रोहित शर्मा का समर्थन करने या मैच के दौरान पंड्या का विरोध करने से रोके। बयान में ये भी बताया गया है कि MCA भीड़ के व्यवहार के लिए BCCI के नियमों का पालन करेगी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...