3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहार्दिक-शिवम के तूफानी अर्धशतक... पुणे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया...

हार्दिक-शिवम के तूफानी अर्धशतक… पुणे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया ये बड़ा टारगेट

Published on

पुणे,

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (31 जनवरी) पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया है. भारत की ओर से शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने 53-53 रन बनाए. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

हार्दिक और शिवम ने जड़े अर्धशतक
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 181 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसे दूसरे ही ओवर में 12 रनों के स्कोर पर तीन झटके लगे. तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने उस ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन (2) को आउट किया. संजू इस सीरीज में चौथी बार शॉर्ट बॉल पर आउट हुए. संजू का कैच ब्रायडन कार्स ने लपका. साकिब ने इसके बाद अगली गेंद पर इनफॉर्म बल्लेबाज तिलक वर्मा (0) को पवेलियन रवाना कर दिया. ओवर की आखिरी बॉल पर महमूद ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को भी चलता कर दिया.

इसके बाद अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह के बीच चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन वो अपने स्कोर को बड़ा नहीं कर सके. पहले अभिषेक 29 रनों के निजी स्कोर पर स्पिनर आदिल राशिद का शिकार बने. फिर ब्रायडन कार्स ने रिंकू (30) की पारी खत्म कर दी. रिंकू के आउट होने के समय भारत का स्कोर 5 विकेट पर 79 रन था. यहां से हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने मिलकर छठे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप की.

हार्दिक पंड्या ने 30 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. हार्दिक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में जेमी ओवर्टन की बॉल पर जोस बटलर के हाथों लपके गए. हार्दिक के आउट होने के कुछ देर बाद शिवम दुबे ने लगातार दो चौके जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. भारतीय पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट गिरे. सबसे पहले अक्षर पटेल को ओवर्टन ने कैच आउट कराया. फिर अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे रनआउट हुए. शिवम ने 34 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे. इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. जबकि जेमी ओवर्टन ने दो विकेट हासिल किया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...