11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलहरमनप्रीत सिंह की हॉकी स्टिक का कहर... पेरिस में जमकर चली, दागे...

हरमनप्रीत सिंह की हॉकी स्टिक का कहर… पेरिस में जमकर चली, दागे सबसे ज्यादा गोल

Published on

पेरिस,

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज जीतकर धमाल मचा दिया है. ब्रॉन्ज मेडल मैच में गुरुवार (8 अगस्त) को भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया. इस पूरे ओलंपिक गेम्स के दौरान हरमन की हॉकी का जमकर कहर देखने को मिला है.

कप्तान हरमनप्रीत ने इस पेरिस ओलंपिक में 8 मैच खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 10 गोल दागे हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स (Blake Govers) हैं, जिन्होंने 7 गोल दागे. फिर तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने 5 गोल दागे हैं.

8 में से सिर्फ एक मैच में गोल नहीं कर सके हरमन
ऐसे में हरमनप्रीत को गोल के मामले में पछाड़ना बेहद मुश्किल दिख रहा है. पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत ने आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आखिर में स्पेन (ब्रॉन्ज मेडल मैच) के खिलाफ 2-2 गोल दागे. जबकि जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 गोल किया था.

हरमनप्रीत अपने इस पेरिस ओलंपिक के सफर के दौरान सिर्फ बेल्जियम के खिलाफ मैच में ही गोल नहीं कर सके थे. यह मुकाबले में भी भारतीय टीम को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी. इस ओलंपिक सफर में भारतीय टीम सिर्फ 2 मैच हारी है. इसमें पहला ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ और दूसरा जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल रहा, जहां 2-3 से हारे थे.

टोक्यो ओलंपिक में हरमन ने दागे थे 6 गोल
हरमनप्रीत ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में 6 गोल दागे थे. मगर इस बार उनकी स्टिक से जमकर गोल निकले. टोक्यो में भी भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज जीता था. हॉकी में भारत का यह चौथा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है. इसके अलावा देश ने ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल भी जीता है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...