8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे के खिलाफ हार को भूल गए क्या... 'दो कौड़ी' के पाकिस्तानी...

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार को भूल गए क्या… ‘दो कौड़ी’ के पाकिस्तानी क्रिकेटर ले रहे हैं भारतीय टीम के मजे

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को हारने की खुशी जितनी इंग्लैंड को नहीं हुई उससे कहीं अधिक खुश पाकिस्तान के क्रिकेटर हो रहे हैं। भारत की हार पर वह इस तरह इतरा रहे हैं जैसे कि वह विश्व कप कप का खिताब अपने नाम कर लिया हो। भारतीय टीम की हार पर इंजमाम उल हक और शोएब अख्तर जैसे पूर्व खिलाड़ी भी खूब इतरा रहे हैं लेकिन उन्हें ये भी पता होना चाहिए कि उन्हीं के ये टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के लिए दुआ करते फिर रहे थे। वह तो भला हो नीदरलैंड का जिसने साउथ अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान के लिए दरवाजे खोल दिए। नहीं, तो सुपर-12 में जिम्बाब्वे जैसी टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाकर उसका खेल लगभग खत्म ही कर दिया था।

सुपर-12 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 130 रन भी नहीं बनाने दिए थे। टीम को मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इस कदर बिफरे कि उसकी कोई हद नहीं रही। खैर, ये अब बीत चुका है लेकिन फाइनल मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यह जान लेना चाहिए कि दूसरी टीम की हार पर खुश होने से पहले वह खुद को भी देख लें।

जिम्बाब्वे ने किया था पाकिस्तान को शर्मसार
टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम एक नए अवतार में दिखी। खास तौर से सुपर-12 में जब उसने पाकिस्तान को हराया था तो यह कहा जाने लगा कि जिम्बाब्वे का विश्व क्रिकेट में फिर से उदय हो रहा है। यह बिल्कुल सही भी है क्योंकि मौजूदा समय में पाकिस्तान के सामने जिम्बाब्वे की टीम कही नहीं ठहरती है लेकिन इसी टीम ने 22 करोड़ पाकिस्तानियों के गुरूर को रौंद दिया था।

टी20 विश्व कप 2022 के 24वें मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बमुश्किल 20 ओवर में 130 रन बना पाई थी। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और शान मसूद जैसे खिलाड़ियों रहते हुए जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 129 रन पर रोक दिया। जिम्बाब्वे के हाथों सिर्फ एक रन से मिली हार के बाद पूरा पाकिस्तान शर्मसार हो गया था। सिर्फ इतना ही इस कारण के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पहुंच गई थी। जिम्बाब्वे से पहले भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान को पहले मैच में हराया था।

फाइनल में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से
टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम अपने शानदार फॉर्म में है और सेमीफाइनल में उसने भारत को 10 विकेट से हराया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मेलबर्न की तेज पिचों पर इंग्लैंड के सामने पाकिस्तानी टीम के लिए चुनौती काफी मुश्किल होने वाली है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...