13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलअब कैसी है रोहित शर्मा की चोट, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में...

अब कैसी है रोहित शर्मा की चोट, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगे या नहीं?

Published on

एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप अपने आखिरी दौर में है। अब फाइनल समेत सिर्फ तीन मुकाबले ही बचे हैं, लेकिन इस अहम पड़ाव से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए। भारत को 10 नवंबर को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है, लेकिन इस नॉकआउट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में रोहित शर्मा को बॉल लग गई। रोहित चोट लगने के बाद दूर से जब अभ्यास सत्र देख रहे थे तो काफी परेशान लग रहे थे। पहला सेमीफाइनल बुधवार को सिडनी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

हिटमैन को कैसे लगी चोट?
रोहित अभ्यास की सामान्य ड्रिल कर रहे थे। वह एडिलेड ओवल में टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ एस रघु का सामना कर रहे थे जब एक शार्ट पिच गेंद तेजी से उछलकर उनकी दायीं बांह पर लगी। भारतीय कप्तान पुल शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद तेजी से उनकी बांह पर जा लगी। साफ दिख रहा था कि उन्हें काफी दर्द है और वह तुरंत ही अभ्यास सत्र छोड़कर चले गए। हालांकि उन्होंने आइस पैक लगाने के बाद फिर से अभ्यास किया।

कितनी गंभीर है चोट?
टीम सूत्रों ने कहा कि कप्तान फिट हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को सेमीफाइनल मैच में खेलना चाहिए। सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘जब उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की तो वह किसी तरह से असहज महसूस नहीं कर रहे थे। सीटी स्कैन या एक्सरे करवाने की जरूरत नहीं लगती है। इसके अलावा हमारे पास मैच से पहले एक दिन का समय है, जिसमें वैकल्पिक अभ्यास ही होगा। यह चोट अभी गंभीर नजर नहीं आ रही है।’

क्या सेमीफाइनल खेलेंगे?
मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने इस बीच उनके साथ बात की। आइस पैक लगाने और कुछ देर तक विश्राम करने के बाद रोहित ने फिर से अभ्यास शुरू किया, लेकिन थ्रोडाउन विशेषज्ञ को निर्देश दिए गए कि वह तेजी से गेंद न करें और इस बीच भारतीय कप्तान ने अधिकतर रक्षात्मक शॉट ही खेले ताकि यह पता चल सके कि उनके हाथ का मूवमेंट सही है या नहीं। पुल शॉट रोहित का प्रिय शॉट है, जिससे उन्होंने काफी रन बनाए हैं, लेकिन कई बार उन्होंने इस शॉट को खेलने के प्रयास में अपने विकेट भी गंवाए। यहां तक की इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने पुल शॉट खेलकर ही अपना विकेट खोया था। बांग्लादेश के खिलाफ भी उनका पुल शॉट सही नहीं लगा था लेकिन क्षेत्ररक्षक ने कैच छोड़ दिया था।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...