16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलओवल के मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के...

ओवल के मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के आगे कहां टिकती है रोहित सेना

Published on

लंदन

भारतीय क्रिकेट टीम 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी। दोनों की टीमों की भिड़ंत लंदन के ओवल मैदान होने जा रही है। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि ओवल का कंडीशन भारत की तरह ही होगा। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगा।

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए लंदन पहुंच चुकी है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों का अभी पहुंचना बाकी है। लंदन में पहुंचने के बाद खिलाड़ियों की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं कैसा लंदन के ओवल मैदान पर भारत का रिकॉर्ड।

ओवल पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड
लंदन के ओवल मैदान पर टीम इंडिया अब तक कुल टेस्ट मैच खेल चुकी है। ये सभी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला है। वहीं यह पहली बार होगा जब इंग्लैंड की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

ओवल के मैदान पर टीम इंडिया अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेल चुकी है। इस दौरान टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है जबकि भारत को पांच मैचों में यहां हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 7 मैचों में ड्रॉ हुए हैं। टीम इंडिया ने इस मैदान पर दो बार 600 से अधिक का रन का स्कोर खड़ा किया है। टीम ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 664 रन बनाए थे। हालांकि यह मैच ड्रॉ हो गया। इससे पहले साल 1990 में भी भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 606 रन बनाए थे। इन दोनों मैचों का नतीजा ड्रॉ रहा था।

ओवल में 50 साल बाद भारत को मिली थी दूसरी जीत
लंदन के ओवल मैदान पर टीम इंडिया को आखिरी बार 2021 में जीत हासिल हुई थी। भारत को यह जीत 50 साल के बाद मिली थी। 2021 से पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसके घर यानी ओवर में 1971 में हराया था। ऐसे में टीम इंडिया के पास बेहतरीन मौका है कि वह ऑस्ट्रेलिया को भी लंदन के ओवल में हराकर इतिहास रचे।

कैसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के ओवल में रिकॉर्ड को देखें तो वह कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ओवल के मैदान पर कुल 38 टेस्ट मैच खेली है। इसमें टीम को सिर्फ 7 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 17 टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं 14 मैच ड्रॉ पर छूटे। ऐसे में ओवल के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टक्कर काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...