5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी में कैसी होगी टीम इंडिया, राहुल-शमी को मौका मिलेगा, अक्षर-जडेजा...

चैंपियंस ट्रॉफी में कैसी होगी टीम इंडिया, राहुल-शमी को मौका मिलेगा, अक्षर-जडेजा में से कौन?

Published on

सिडनी

खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय एक दिवसीय टीम में बल्लेबाजी की धुरी होंगे, लेकिन कम से कम तीन सीनियर खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी होगी जब वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का चयन करने बैठेंगे। केएल राहुल, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह पक्की नहीं है हालांकि वे पिछले साल विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

फाइनल के बाद से भारत ने छह वनडे खेले हैं जिसमें शमी और जडेजा को आराम दिया गया लेकिन राहुल को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में द्विपक्षीय सीरीजओं में टीम में जगह मिली। श्रीलंका के खिलाफ राहुल को सीरीज के बीच से बाहर किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर 2023 को मिली हार के प्रमुख कारणों में सौ से अधिक गेंदों में उनका अर्धशतक शामिल था। समझा जाता है कि यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना है। इससे शीर्ष चार में बाएं हाथ का एक बल्लेबाज होगा।

ऋषभ पंत अगर विकेटकीपिंग के लिए पहली पसंद होते हैं तो राहुल को बैकअप रखने का कोई मतलब नहीं है। राहुल अगर विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं तो बतौर बल्लेबाज टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है। उनके करीबी प्रतिद्वंद्वियों में ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में रन नहीं बनाए जबकि संजू सैमसन को शुरूआती मैचों से बाहर रहने के बाद केरल टीम में चुना नहीं गया। कोच गौतम गंभीर की अगर चयन मामलों में अभी भी चलती है तो सैमसन उनके पसंदीदा होने के कारण टीम में आ सकते हैं।

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने मैच दुबई में खेलने हैं और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है। सफेद गेंद के प्रारूप में जडेजा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और सूत्रों का मानना है कि चयन समिति को वनडे में अक्षर पटेल बेहतर विकल्प लगते हैं। वॉशिंगटन सुंदर का चयन तय लग रहा है लेकिन कुलदीप यादव की फिटनेस पर चयनकर्ता नजर रखे हुए हैं।

वह पूरी तरह फिट लग रहे हैं लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला। उनके नहीं खेलने पर रवि बिश्नोई या वरूण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर चयन समिति के सामने तस्वीर स्पष्ट नहीं है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले दो मैचों में आठ आठ ओवर फेंके। अगर जसप्रीत बुमराह कमर की तकलीफ के कारण नहीं खेल पाते हैं तो शमी का अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है। रिजर्व बल्लेबाजों में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा में से एक विकल्प हो सकता है।

भारतीय चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए दावेदार
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती या रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान या मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह या तिलक वर्मा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...