13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलअगर बारिश की भेंट चढ़ा भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला तो कैसे होगा...

अगर बारिश की भेंट चढ़ा भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला तो कैसे होगा फैसला?

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार 10 नवंबर को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल एडिलेड में खेला जाना है। टूर्नामेंट के दौरान कई मैचों में बारिश ने खलल डाली, कुछ मैच के रिजल्ट इससे प्रभावित हुए तो कुछ धुल गए। ऐसे में फैंस के मन में भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले एडिलेड के मौसम को लेकर बड़ा सवाल यह होगा कि क्या इस मुकाबले पर भी बारिश का असर दिखेगा। वहीं अगर बारिश की वजह से मुकाबला धुला तो क्या होगा। आपके इन सभी सवालों का जवाब लेकर हम आए हैं।

अगर बारिश की वजह से धुला मैच तो क्या होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो सुपर-12 के ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगर बारिश की वजह से भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला धुलता है तो भारत फाइनल में जगह बना लेगा क्योंकि टीम इंडिया ने ग्रुप-2 के टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बता दें, नॉक आउट मुकाबलों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है। इस दिन का इस्तेमाल उस पैमाने पर होगा जब तय दिन पर 5-5 ओवर का मुकाबला नहीं हो पाएगा।

कैसा है एडिलेड का मौसम
Accuweather की रिपोर्ट की माने तो 10 नवंबर को एडिलेड में दिन में बारिश की संभावनाएं 25 प्रतिशत बताई जा रही। मौसम एकदम ठंडा रहेगा और पूरे दिन सूरज बादलों के चलते लुका छुपी खेलता रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार 71 प्रतिशत संभावनाएं है कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं हवांए 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। इस वेदर रिपोर्ट को देखकर यह लगता है कि इस मैच में गेंदबाज काफी असरदार साबित होंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, टाइमल मिल्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...