15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलहैदराबाद के बल्लेबाजों ने मचाया तहलका, फिर नटराजन का गेंद से कमाल,...

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मचाया तहलका, फिर नटराजन का गेंद से कमाल, कैपिटल्स को मिली करारी हार

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का तूफानी प्रदर्शन जारी है। पैट कमिंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में जाकर 67 रनों से हरा दिया। एक बार फिर हैदराबाद के बल्लेबाजों का तूफान देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम पर पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 266 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी तूफानी शुरुआत की लेकिन अंत में टीम 199 रन ही बना सकी। इस जीत से टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। दिल्ली की यह आठ मैचों में पांचवीं हार है और टीम तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गयी है।

मैकगर्क की पारी बेकार रही
दिल्ली के लिए जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 18 गेंद में 65 जबकि अभिषेक पोरेल ने 22 गेंद में 42 रन का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 30 गेंद में 84 रन की साझेदारी कर सनराइजर्स के गेंदबाजों को परेशान किया। इस साझेदारी के टूटने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंद में 44 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स के लिए टी नटराजन ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर चार और मयंक मार्कंडेय ने दो ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिये। नीतिश कुमार रेड्डी ने भी दो विकेट चटकाये।

पावरप्ले में बने 125 रन
इसे पहले ट्रैविस हेड ने 32 गेंद की पारी में 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 89 रन बनाये जबकि अभिषेक ने महज 12 गेंद की पारी में दो चौके और छह छक्कों की मदद से 46 रन जड़ दिये। इन दोनों की मौजूदगी में सनराइजर्स ने पांच ओवर में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज रनों का शतक पूरा किया और फिर पावरप्ले में रिकॉर्ड 125 रन बनाये। दोनों ने शुरुआती छह ओवरों में 10 छक्के और इतने ही चौके लगाये।

शाहबाज अहमद ने आखिरी ओवरों में 29 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी खेल टीम को 266 रन तक पहुंचाया जो आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। शाहबाज ने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाने के साथ पांचवें विकेट के लिए हरफनमौला रेड्डी (27 गेंद में 37 रन) के साथ 47 गेंद में 67 रन की साझेदारी की। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने चार ओवर में 55 रन देकर चार जबकि अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिये। अक्षर ने चार ओवर में महज 29 रन खर्च किये तो वहीं मुकेश ने 57 रन लुटाये।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...