10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलमैं क्रिमिनल नहीं हूं... कप्तानी से बैन डेविड वॉर्नर ने इस तरह...

मैं क्रिमिनल नहीं हूं… कप्तानी से बैन डेविड वॉर्नर ने इस तरह निकाला अपना गुस्सा

Published on

सिडनी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से जुड़ी अपनी आचार संहिता में संशोधन किया जिसके बाद ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को ‘संशोधित’ करवा सकते हैं। नई संशोधित आचार संहिता के अनुसार अब खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ लंबी सजा को संशोधित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वार्नर को दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिका के लिए राष्ट्रीय टीम की कप्तानी से आजीवन प्रतिबंधित किया गया था।

इस प्रकरण को ‘सेंडपेपर गेट प्रकरण’ नाम दिया गया था। बाएं हाथ का यह आक्रामक बल्लेबाज हालांकि अब अपने प्रतिबंध की समीक्षा करा सकता है क्योंकि सीए के बोर्ड ने आचार संहिता की समीक्षा को स्वीकृति दे दी है जैसा कि अक्टूबर में बोर्ड की बैठक में आग्रह किया गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस संशोधन के बाद डेविड वार्नर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इएसपीएन क्रिकइंफो के रिपोर्ट के मुताबकि वॉर्नर ने कहा कि ‘मैं अपराधी नहीं हूं। आपको किसी स्तर पर अपील का अधिकार मिलना चाहिए। मैं समझता हूं कि उन्होंने प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन किसी पर आजीवन प्रतिबंध लगाना थोड़ा कठोर है।’

सीए के बयान के अनुसार, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने इंटीग्रिटी प्रमुख (जैकी पारट्रिज) की समीक्षा के बाद खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता में बदलाव किया है। सीए के बोर्ड ने अक्टूबर में बोर्ड की बैठक में आचार संहिता की समीक्षा का आग्रह किया था। इस समीक्षा की सिफारिशों को स्वीकार किया गया है और औपचारिक स्वीकृति दी गई है।’

बयान में कहा गया, ‘बदलावों के तहत खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अब दीर्घकालीन प्रतिबंधों को संशोधित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।’ इसके अनुसार, ‘किसी भी आवेदन पर तीन सदस्यीय समीक्षा पैनल द्वारा विचार किया जाएगा जिसमें स्वतंत्र आचार संहिता आयुक्त शामिल हैं, जिन्हें इस बात से संतुष्ट होना चाहिए कि सजा में संशोधन के लिए असाधारण परिस्थितियां मौजूद हैं।’

नई सिफारिशों के अनुसार आजीवन प्रतिबंध की समीक्षा की जा सकती है अगर उपरोक्त खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ पश्चाताप और अच्छा व्यवहार दिखाता है तो। पैंतीस साल के वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में कप्तानी का विकल्प खुला रखा है। उन्होंने 2021 आईपीएल में छह मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुआई की थी। अगर प्रतिबंध हटता है तो वार्नर निकट भविष्य में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई के प्रबल दावेदार हैं। उन्हें बिग बैश टीम सिडनी थंडर की कप्तानी मिलने की भी उम्मीद है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...