14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलमैं IPL खेलने आया हूं, गाली खाने नहीं... कोहली से पंगा लेने...

मैं IPL खेलने आया हूं, गाली खाने नहीं… कोहली से पंगा लेने वाला प्लेयर आर-पार के मूड में

Published on

नई दिल्ली

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहर काबुल के एक डॉक्टर के घर 23 सितंबर 1999 को नवीन-उल-हक पैदा हुए। तालिबानी आतंक ने देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया और पूरा परिवार रिफ्यूजी बनकर पाकिस्तान चला आया। परिवार नहीं चाहता था कि नन्हा नवीन अब बम-बारूद के बीच एक पल भी गुजारे। हालात ठीक हुए तो दोबारा घर वापसी हुई और महज 11 साल के नवीन को नेशनल अंडर-16 टूर्नामेंट में पहली बार अफगानिस्तान की जर्सी पहनने का मौका मिला। उम्र 15 साल ही रही होगी, जब देश की अंडर-19 टीम में जगह मिली और 17वां साल लगते-लगते नवीन-उल-हक अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके थे। अब 23 साल का हो चुका यह प्लेयर आईपीएल में 1 मई की रात विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद के केंद्र में है।

गाली सुनने नहीं आया हूं
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो पूरे विवाद के बाद नवीन-उल-हक ने अपनी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के एक साथी क्रिकेटर से कहा कि वो भारत आईपीएल में खेलने आए हैं, किसी से अपशब्द या गाली सुनने नहीं। मैच के दौरान नवीन की विराट से दो बार नोंक-झोक हुई। पहली मर्तबा जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तब कोहली उन्हें स्लेज करते दिखे तो दूसरी बार मुकाबले के बाद हैंडशेक के दौरान कहासुनी हुई। दोनों ही घटनाओं का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। मैच के अगले दिन विराट कोहली पर निशान साधते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए नवीन-उल-हक ने लिखा, ‘तुम्हें वही मिला जो डिजर्व करते हो, ऐसा ही होता आया है, ऐसा ही होगा।’

ये मेरे डीएनए में है
वैसे कोहली की ही तरह नवीन का भी विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान वह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी से भी भिड़ गए थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि, ‘अगर किसी ने मुझसे कुछ कहा तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं बचपन से ही ऐसा हूं। यह आदत मेरे डीएनए मे है। अगर मैं कहूं कि कल से ऐसा नहीं करूंगा तो यह गलत होगा।’

इस चीज से नफरत थी
क्रिकेट के लिए काबुल से पाकिस्तान और दोबारा अफगानिस्तान लौटना काफी रोमांचक रहा। बड़े होते-होते नवीन भारतीय क्रिकेट के बड़े फैन बन गए। बकौल नवीन, ‘मैं भारत के हर मैच देखता था। यहीं से क्रिकेट के लिए मेरे भीतर प्यार और जुनून की शुरुआत हुई। माता-पिता सिर्फ वीकेंड में कुछ घंटे घर से बाहर क्रिकेट खेलने की परमिशन देते थे। मैं तब विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ करता था। गेंदबाजी से तो नफरत थी। टेप बॉल क्रिकेट में बैटिंग करना काफी पसंद था। मेरे बड़े के साथ मैच के दौरान काफी झगड़े होते थे।

अफरीदी, आमिर और अब कोहली
सात वनडे और 27 टी-20 इंटरनेशनल के छोटे से करियर में नवीन-उल-हक शाहिद अफरीदी, मोहम्मद आमिर और अब विराट कोहली जैसे दिग्गजों से टकरा चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में अपनी झगड़ने की आदत पर उन्होंने कहा था, ‘लोग कहते हैं कि मैं मैदान के बाहर ऐसा नहीं हूं। मैं मुस्कुराता हूं। दोस्तों से मजाक करता हूं। मैं उतना गंभीर नहीं हूं, लेकिन मैदान पर थोड़ा सीरियस होना पड़ता है, चाहे फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहा हूं या अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं … अगर कोई मुझसे कुछ कहता है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...