15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeखेलआई लव इंडिया... भारतीय महिला कर रही थी इंतजार, प्रैक्टिस छोड़कर मिलने...

आई लव इंडिया… भारतीय महिला कर रही थी इंतजार, प्रैक्टिस छोड़कर मिलने आए पाक पेसर

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा। बावजूद इसके दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के बीच वही कनेक्शन नजर आया, जो मैच से पहले था। पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह आईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस के दौरान दोनो टीम के मेंबर्स हंसी-मजाक कर रहे थे। यही बात फैंस पर भी लागू होती है पाकिस्तान के प्रशंसक अभी भी अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर्स के साथ एक तस्वीर के लिए पागल हैं, जबकि इंडियन फैंस भी बाबर आजम एंड कंपनी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर्स और फैंस के बीच इन तमाम कनेक्शन के साथ-साथ हसन अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

भारतीय फैन की सेल्फी की गुजारिश
दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तान के ट्रेनिंग सेशन के दौरान हसन अली को ‘आई लव इंडिया’ कहते सुना गया, जब उन्हें पता चला कि एक भारतीय महिला उनका इंतजार कर रहीं हैं। महिला के बगल में खड़े किसी शख्स ने पाकिस्तानी पेसर को बताया कि भारत में काफी प्रशंसक हैं और उसने एक सेल्फी लेने का अनुरोध किया। ‘इंडिया से फैन तो होंगे ही ना’, ऐसा कहते हुए हसन अली तुरंत सेल्फी के लिए पोज देने दिखे।

भारत में है हसन अली का ससुराल
वैसे भी हसन अली का भारत से खास कनेक्शन है। उनकी पत्नी सामिया आरजू हरियाणा के नूह की रहने वालीं हैं। बताने की जरूरत नहीं है कि हसन अली को पहले एशिया कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी, लेकिन चोट के कारण मोहम्मद वसीम के बाहर होने पर उनकी किस्मत खुली। इस पेसर को भारत के खिलाफ मैच में नहीं खिलाया गया था, क्योंकि बाबर आजम ने अपने तीन स्पेशलिस्ट सीमर के रूप में हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी और नसीम शाह को खिलाया था।

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेलेंगे हसन?
रऊफ और नसीम की मांसपेशियों में ऐंठन के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हसन को हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में मौका मिलता है, जो कि टूर्नामेंट के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी अहम है। इस बीच, भारत बुधवार को हांगकांग से भिड़ेगा। जीतते ही टीम इंडिया अपने ग्रुप से अगले राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...