19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेल'मैं खुद से सच्चा था…', वापसी कर रहे कोहली का सबसे इमोशनल...

‘मैं खुद से सच्चा था…’, वापसी कर रहे कोहली का सबसे इमोशनल इंटरव्यू

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं. एशिया कप-2022 में टीम इंडिया को 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ना है. टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत को पाकिस्तान के सामने करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिसका बदला लेने की बारी आ गई है. विराट कोहली के लिए यह मैच काफी खास है, क्योंकि वह एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं. विराट कोहली ने इस वापसी पर बीसीसीआई से बात की है और एक स्पेशल इंटरव्यू में विराट कोहली का इमोशनल अवतार देखने को मिला है. विराट कोहली ने स्पेशल इंटरव्यू में क्या कहा, जानिए…

एशिया कप के यादगार पल…
‘एशिया कप हमेशा मेरे लिए यादगार रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की जो पारी खेली थी वह शानदार थी. तब मैं 23 साल का था, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच हो रहा था और हमें एक बड़ा लक्ष्य हासिल करना था, तब मैंने खुद को भी चौंका दिया था. उसके बाद मुझमें विश्वास बढ़ता गया, उसके अलावा एक मैच था जहां मुश्किल पिच पर मैंने 49 रन बनाए थे वह भी बढ़िया मैच था.’

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का माहौल…
‘पाकिस्तान से किसी भी टूर्नामेंट में जब कोई मैच होता है, तब बाहर जो माहौल होता है आप उसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं. लेकिन जब आप मैदान में होते हो, तब यह सिर्फ एक मैच ही होता है. आप उस माहौल में बह सकते हो, लेकिन पार्क में जाने के बाद सब बदल जाता है’.

क्रिकेट से ब्रेक पर क्या बोले…
‘ब्रेक इस बार अलग तो ऐसा था कि 10 साल में ये पहली बार हुआ जब मैंने एक महीने तक बैट नहीं छुआ. यह मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं किया, तब मैंने बैठकर सोचा कि मैं खुद में नकली जोश पैदा कर रहा था, नहीं मैं कर सकता हूं.. हां मैं झेल सकता हूं. लेकिन आपका दिमाग और शरीर कह रहा था नहीं, रुको. मैं ऐसा दिखता हूं कि मैं काफी स्ट्रोन्ग हूं, मैं हूं लेकिन हर किसी की एक लिमिट होती है’.

मैं खुद से सच्चा था…
‘आपके प्रोफेशन से आगे भी जिंदगी काफी कुछ होती है, जब ऐसा माहौल होता है कि लोग आपको उसी नज़रिए से देखते हैं तब आप एक इंसान के तौर पर किसी को देखना भूल जाते हो. मैंने हमेशा अपने दिल को माना है, मुझे समझा जाता कि मैं कैसा तेज़तर्रार हूं, मैं था क्योंकि मैं उतना मैच्योर नहीं था. लेकिन मैं खुद से सच्चा था, मैंने किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं की.’

बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार…
‘हमने कई देशों में सीरीज़ जीती हैं, बड़े स्कोर बनाए हैं और चेज़ किया है. हमारी रणनीति यही रही है कि हम अग्रेसिव क्रिकेट खेलते हुए आए हैं. हमारी टीम में वो टैलेंट है, जहां हम बड़े मुकाबलों में बेहतर सकते हैं. जो लोग अपने नर्व पर कंट्रोल कर सकते हैं, वह बेहतर कर सकते हैं. हमारे सामने अब दो बड़े टूर्नामेंट हैं और हम उसमें कुछ स्पेशल करने की भरपूर कोशिश करेंगे’.

आपको बता दें कि विराट कोहली ने 2019 के बाद कोई इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं जड़ी है. पिछले कुछ वक्त से बड़ा स्कोर भी नहीं कर पा रहे थे, यही कारण रहा कि लगातार उन्हें ब्रेक देने या टीम से ड्रॉप करने की आवाज़ उठ रही थी. अब एक लंबे ब्रेक के बाद विराट कोहली वापसी कर रहे हैं, तब फैन्स को उम्मीद है कि विराट कोहली इस बार कुछ कमाल करके ही रहेंगे.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...