3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप जीतने को इससे ऊपर रखूंगा... क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने...

वर्ल्ड कप जीतने को इससे ऊपर रखूंगा… क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने के बाद जसप्रीत बुमराह का दिल छूने वाला बयान

Published on

नई दिल्ली:

जसप्रीत बुमराह आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का अवॉर्ड पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लेकिन टीम की सफलता हमेशा उनकी प्राथमिकता है और वह वर्ष 2024 का सबसे यादगार पल टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत को मानते हैं । 31 वर्ष के बुमराह को 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिये सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड प्रदान किया जायेगा। उन्हें सोमवार को वर्ष का आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर चुना गया और पिछले सप्ताह आईसीसी टेस्ट टीम में भी जगह मिली।

जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनकर क्या कहा?
जसप्रीत बुमराह ने प्रसारकों से कहा ,‘मुझे अच्छा लग रहा है। मैने बचपन के अपने नायकों को यह अवॉर्ड जीतते देखा है लिहाजा इस बार अवॉर्ड पाकर बहुत खुश हूं ।’ उन्होंने हालांकि कहा ,‘टी20 विश्व कप जीतना काफी खास था । उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे काफी करीब रहेंगी ।’ अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में बुमराह ने 4 . 17 की इकॉनॉमी रेट से 15 विकेट लिये थे । उन्होंने कहा ,‘मैं टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत को हमेशा ऊपर रखूंगा ।’बुमराह ने यह भी कहा ,‘ खेल के लीजैंड्स से अवॉर्ड मिलना अच्छी बात है और मैं बहुत खुश भी हूं लेकिन मेरे पैर जमीन पर है। मैं इन उपलब्धियों से वाकई बहुत खुश हूं ।’

ओली पोप के विकेट को बताया सबसे खास
अपने यादगार विकेटों के बारे में बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओली पोप के विकेट को खास बताया। उन्होंने कहा ,‘‘मैने इस साल काफी टेस्ट क्रिकेट खेला और बहुत से विकेट खास रहे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में ओली पोप का विकेट सबसे विशेष था क्योंकि इससे खेल का पासा ही पलट गया।’

बुमराह का पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार था प्रदर्शन
बुमराह ने पिछले साल 13 टेस्ट में 14 . 92 की औसत से 71 विकेट लिये । कपिल देव के 1983 में 100 विकेट के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।उन्होंने आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांच टेस्ट में 32 विकेट लिये ।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...