11 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeखेलICC प्लेयर ऑफ द मंथ के नोमिनेशन्स का ऐलान, 2 भारतीय भी...

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के नोमिनेशन्स का ऐलान, 2 भारतीय भी हैं शामिल

Published on

नई दिल्ली

सितंबर 2022 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के लिए मेंस और वुमेंस क्रिकेट से 3-3 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इसका खुलासा बुधवार 5 अक्टूबर को किया है। जो नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं उनमें खेल के छोटे प्रारूपों के कुछ टैलेंटेड खिलाड़ी शामिल हैं, क्योंकि केवल ग्यारह दिनों के बाद ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होना है।

ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के सभी उम्मीदवारों ने महीने के दौरान ODI और T20I क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ दमदार खेल दिया, जबकि भारत के अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की थी। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पहली बार बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद इन अवॉर्ड्स के लिए नोमिनेट किया गया है।

महिला क्रिकेट के पुरस्कार के लिए जिन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें संयुक्त अरब अमीरात में ICC महिला T20 विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करने वालीं बांग्लादेश की निगार सुल्ताना हैं, जिन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में ICC महिला T20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपनी टीम की कप्तानी की। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को भी आईसीसी अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दोनों को पहली बार इन अवॉर्ड्स के लिए नोमिनेट किया गया है।

कैमरन ग्रीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी वनडे मैच में खेली थी, जबकि भारत के खिलाफ 30 गेंदों में 61 रन बनाए थे। अक्षर पटेल ने 3 मैचों में 9 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चटकाए थे। मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 7 मैचों की टी20 सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने पिछले महीने 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए, क्योंकि वे एशिया कप भी खेले थे।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...