9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल19 साल के लड़के से टक्कर पर कोहली को ICC ने दी...

19 साल के लड़के से टक्कर पर कोहली को ICC ने दी सजा, स‍िर्फ 5 घंटे के अंदर एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

विराट कोहली पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने तगड़ा एक्शन लिया है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में सैम कोंस्टास को कंधा मारने के लिए उन पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है. यह वाकया बॉक्स‍िंग डे टेस्ट के पहले दिन (26 द‍िसंबर) को हुआ.

कोहली निलंबन से बच गए
यानी इस फैसले के चलते विराट कोहली निलंबन से बच गए. कोहली पर आईसीसी ने करीब पांच घंटों में ही एक्शन लिया है, जो काफी अचंभित करने वाला रहा. कोहली को ICC की आचार संहिता (CoC) के आर्टिकल 2.12 का दोषी पाया गया है. इसके तहत क्रिकेट में किसी भी तरह का अनुचित शारीरिक संपर्क निषेध है. यदि खिलाड़ी जानबूझकर/लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराते हैं या दौड़ते हैं या उन्हें कंधा मारते हैं, तो उनपर फाइन या निलंबित किया जा सकता है.

यह पूरा वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के बीच के ब्रेक के दौरान हुआ. तब सैम कोंस्टास को कोहली ने उस समय कंधा मारा, जब वह भारतीय खिलाड़ी के पास से गुजर रहे थे. कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा. अंपायर और उस्मान ख्वाज ने किसी तरह मामला शांत कराया.

विराट कोहली को 2019 के बाद से पहली बार कोई डिमेरिट अंक मिला है. डिमेरिट अंक खिलाड़ी के रिकॉर्ड में दो सालों तक रहते हैं. अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे 19 साल के कोंस्टास ने बल्ले से प्रभावित किया था. कोस्टास ने पहली पारी में 65 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे.

MCG टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.

MCG टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा
22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता)
6-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से जीत)
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन (ड्रॉ)
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न (जारी)
03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...