12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलअगर उसने एप्लाई किया है तो... गौतम गंभीर के भारतीय कोच बनने...

अगर उसने एप्लाई किया है तो… गौतम गंभीर के भारतीय कोच बनने पर सौरव गांगुली का बोल्ड बयान

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने नए कोच की तलाश कर रहा है। गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस पद के लिए गौतम गंभीर की सिफारिश की है। गांगुली ने भी किसी भारतीय को नियुक्त करने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर गौतम गंभीर ने आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे। गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मैं इंडियन कोच के पक्ष में हूं। अगर गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे।’

भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व बल्लेबाज गंभीर के मार्गदर्शक रहते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने हाल में 10 साल बाद आईपीएल का खिताब जीता। गौतम गंभीर को भारतीय कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ टी-20 विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ देंगे।

भारतीय कोच बनने के लिए मुख्य मानदंड

  • कोच एक विश्व स्तरीय क्रिकेट टीम विकसित करने के लिए जिम्मेदार होगा जो सभी हालातों और फॉर्मेट में निरंतर रिजल्ट देगा।
  • खेल के प्रति अपने दृष्टिकोण से क्रिकेटर्स और शेयर होल्डर्स की वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
  • खेल के तीनों प्रारूपों में भारत की मेंस टीम के प्रदर्शन और मैनेजमेंट की समग्र जिम्मेदारी मुख्य कोच की होगी।
  • हेड कोच स्पेशलिस्ट कोच और सपोर्ट स्टाफ की एक टीम का नेतृत्व करेगा और उनकी भूमिकाओं के लिए जिम्मेदार होगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी हाल में संकेत दिए थे कि भारतीय कोच को प्राथमिकता दी जाएगी। शाह ने कहा था, ‘राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त कोच ढूंढने की गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की अच्छी समझ हो और जो इससे गुजरकर आगे बढ़े हों।’सौरव गांगुली ने इसके साथ ही कहा कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा, ‘भारत के पास विश्व कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है। भारत को एक टी-20 टीम की तरह खेलना होगा। इस टीम में काफी प्रतिभा है।’

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...