12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलमैं होता तो संन्यास ले लेता… सीएसके की दुर्दशा पर संजय बांगर...

मैं होता तो संन्यास ले लेता… सीएसके की दुर्दशा पर संजय बांगर ने धोनी को जमकर सुनाया!

Published on

नई दिल्ली

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। टीम को उसके 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार ने उनकी कमजोरियों को और उजागर किया है। इस हार के बाद, क्रिकेट विशेषज्ञों ने सीएसके की रणनीति और खिलाड़ियों के चयन पर सवाल उठाए हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो टाइम आउट शो में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और संजय बांगर ने सीएसके के भविष्य को लेकर अपनी राय दी। आकाश चोपड़ा ने सुझाव दिया कि सीएसके को कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करना चाहिए।

इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, विजय शंकर, दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी जैसे नाम शामिल हैं। चोपड़ा ने कहा कि जडेजा की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीएसके का मौजूदा टॉप ऑर्डर, जिसमें डेवोन कॉन्वे, आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल शामिल हैं जो की स्थायी समाधान नहीं है। चोपड़ा ने सुझाव दिया कि टीम को एक आक्रामक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और एक फिनिशर की जरूरत है, जो ब्रेविस के साथ मिलकर मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप बना सके।

बदलाव के दौर से गुजर रही है सीएसके की टीम
इसके अलावा, नूर अहमद और मथीषा पथिराना जैसे गेंदबाजों को बनाए रखने की सलाह दी गई। ऐसी स्थिति में डेवाल्ड ब्रेविस के साथ या तो एक फिनिशर की जरूरत होगी या फिर टॉप ऑर्डर पर एक बल्लेबाज की। वहीं, संजय बांगर ने एमएस धोनी के भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि 43 साल की उम्र में इतने प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलना बेहद मुश्किल है। बांगर ने कहा, ‘अगर मैं धोनी की जगह होता, तो मैं कहता कि अब बहुत हो चुका। मैंने वह सब खेल लिया जो मैं खेलना चाहता था। फ्रैंचाइजी के हितों का ध्यान रखा, लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है।’

संजय बांगर ने यह भी कहा कि धोनी की मौजूदगी से ट्रांजिशन तेज नहीं होगा। उनके मुताबिक, धोनी के बिना भी फ्रैंचाइजी एक या दो साल में खुद को मजबूत कर सकती है। बांगर ने सीएसके की बल्लेबाजी रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज हों और नीचे डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी हों, तो क्या जडेजा जैसे खिलाड़ी की जरूरत है, जो पारी को संभालने का काम करते हैं? बांगर ने सुझाव दिया कि सीएसके को अगले सीजन से पहले अपनी रणनीति में बड़े बदलाव करने होंगे। सीएसके के लिए अगला सीजन एक नई शुरुआत हो सकता है।

सीएसके को खली इस सीजन फिनिशर की कमी
विशेषज्ञों का मानना है कि टीम को युवा और आक्रामक खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए। टॉप ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज और मध्य क्रम में एक फिनिशर की जरूरत है। साथ ही, गेंदबाजी में नूर अहमद और पथिराना जैसे खिलाड़ियों को बनाए रखते हुए, बल्लेबाजी में बदलाव पर जोर देना होगा। धोनी के भविष्य पर फैसला भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि उनकी कप्तानी और अनुभव ने सीएसके को हमेशा मजबूती दी है, लेकिन अब समय आ गया है कि फ्रैंचाइजी भविष्य की ओर कदम बढ़ाए।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...