5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित अगर कप्तान नहीं होते तो...पठान का तीखा हमला, प्लेइंग XI में...

रोहित अगर कप्तान नहीं होते तो…पठान का तीखा हमला, प्लेइंग XI में जगह पर उठाए सवाल

Published on

‘रोहित शर्मा अगर कप्तान नहीं होते तो मौजूदा फॉर्म के आधार पर उनकी प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बनती।’ ऐसा हम नहीं बल्कि भारत के टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर इरफान पठान कह रहे हैं। रोहित पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैच की छह पारियों में वह सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं।

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि, ‘एक खिलाड़ी जिसने लगभग 20 हजार रन बनाए हैं फिर भी जिस तरह से रोहित अब संघर्ष कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उनका फॉर्म उनका बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहा है। अब जो हो रहा है वह यह है कि वह कप्तान हैं, इसलिए वह खेल रहे हैं। अगर वह कप्तान नहीं होते तो शायद वह अभी नहीं खेल रहे होते।’

40 साल के पठान ने कहा, ‘आपके पास एक स्थापित टीम होती। लोकेश राहुल ओपनिंग कर रहे होते। यशस्वी जायसवाल उनका साथ दे रहे होते। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल होते, लेकिन क्योंकि वह कप्तान हैं इसलिए मैच खेल रहे हैं। वरना रोहित की प्लेइंग इलेवन में जगह ही नहीं बनती।’

रोहित शर्मा इस साल वह बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान चार पारियों में सिर्फ 42 रन ही बना पाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की घरेलू सीरीज में सिर्फ 91 रन जोड़ पाए। पठान ने कहा, ‘यहां आने से पहले भारत में भी वह रन नहीं बना रहा था और अब भी रन नहीं बना पाया है। जब मैं रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं तो यह बहुत निराशाजनक दृश्य होता है।’

पठान ने आश्चर्य जताया कि कोहली नेट प्रैक्टिस में जो काम कर रहे हैं उसे मैच में क्यों नहीं दोहरा पा रहे। उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली का शॉट – यह ना तो पहली बार है और ना ही आखिरी बार। वह ऑफ स्टंप के बाहर ड्राइव करने का लालच नहीं छोड़ रहे हैं। वह कई वर्षों से ऐसा कर रहे हैं। हर कोई यही बात कह रहा है। विराट कोहली भी यह जानते हैं। हम सभी उनके अनुशासन के बारे में बात करते हैं – वह उस अनुशासन को मैदान पर क्यों नहीं लाते?’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...