12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअगर फिट हैं शमी तो अचानक 'आराम' क्यों? रोहित के बयान के...

अगर फिट हैं शमी तो अचानक ‘आराम’ क्यों? रोहित के बयान के बाद बंगाल के फैसले पर बड़ा सवाल

Published on

कोलकाता

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की कमी खल रही है। हर कोई उन्हें ऑस्ट्रेलिया में कातिलाना गेंदबाजी करते देखना चाहता है, लेकिन सिलेक्टर्स के कान पर जूं नहीं रेंग रही। डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी के बाद से शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें नेशनल अकैडमी से अभी तक पूरी तरह से फिट होने का सर्टिफिकेट नहीं मिला है। ऐसा कप्तान रोहित शर्मा का कहना है, जबकि शमी का मानना है कि पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि, मैदान से कई बार उनके चोटिल होने और ठीक होने की खबरें आती रहती हैं।

इस बीच भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शनिवार को हैदराबाद में दिल्ली के खिलाफ बंगाल के विजय हजारे टॉफी के शुरुआती मुकाबले में आराम दिया जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने गुरुवार को यह घोषणा की। भारत के लिए अंतिम दफा 2023 वनडे विश्व कप में खेलने वाले शमी ने टखने की सर्जरी के बाद लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। वह तब से बेंगलुरु में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में चोट से उबर रहे थे। उन्होंने बंगाल के लिए शानदार वापसी कर सात विकेट झटके और टीम को इस रणजी ट्रॉफी सत्र में पहली जीत दिलाने में मदद की। उन्होंने हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नौ विकेट झटके।

उनके घुटने में हालांकि सूजन अब भी चिंता का विषय बनी हुई जो घरेलू टी20 प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। ब्रिस्बेन में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के बाद शमी की उपलब्धता के बारे में लगातार पूछे जाने पर रोहित शर्मा नाराज दिखे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) से किसी को उनके बारे में बात करनी चाहिए कि वह कहां रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। उन लोगों को ही आकर हमें कुछ अपडेट देने की जरूरत है।’

रोहित ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि वह घर पर बहुत क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उनके घुटने को लेकर भी कुछ चिंताएं हैं। हम तब तक कोई जोखिम नहीं लेंगे जब तक कि हम उनकी फिटनेस के बारे में 200 प्रतिशत सुनिश्चित नहीं हों।’ विजय हजारे ट्रॉफी में शमी की भागीदारी को चैंपियंस ट्रॉफी सहित आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता निर्धारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में रिजर्व गेंदबाजों में से एक तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी सुदीप कुमार घरामी की अगुआई वाली बंगाल टीम का हिस्सा हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...