18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेल'एशिया कप को शिफ्ट किया, तो...', पाकिस्तान ने फिर दी भारत को...

‘एशिया कप को शिफ्ट किया, तो…’, पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी

Published on

रालवपिंडी,

एशिया कप 2023 को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से बौखलाहट देखने को मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. इसके बाद पीसीबी ने भी अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी.

भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एशिया कप 2023 सीजन को शिफ्ट किया जा सकता है. यानी टूर्नामेंट को पाकिस्तान की बजाय किसी और देश में कराया जा सकता है. मगर इसको लेकर अब एक बार फिर पाकिस्तान बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत को धमकी दी है.

‘…तो हम एशिया कप से बाहर हो सकते हैं’
रमीज ने कहा है कि भारत को यदि पाकिस्तान नहीं आना है, तो भले ना आए. मगर एशिया कप को कहीं और शिफ्ट किया गया, तो वह इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेगा. यानी साफ है कि रमीज राजा अपने देश में मल्टी टीम टूर्नामेंट कराने और पाकिस्तान बोर्ड की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारत के आगे हार मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं.

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी रावलपिंडी टेस्ट के दौरान ही रमीज राजा ने यह बात कही. ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रमीज के हवाले से लिखा, ‘ऐसा नहीं है कि हमारे पास मेजबानी के अधिकार नहीं हैं और हम इसकी मेजबानी को लेकर अपील कर रहे हैं. हमने हर निष्पक्ष तरह से मेजबानी अधिकार जीते हैं. यदि भारत नहीं आता (पाकिस्तान) है, तो वे भले ना आएं. यदि पाकिस्तान से एशिया कप छीना जाता है, तो हम इससे बाहर हो सकते हैं.’

मामले में पाकिस्तान अपना कड़ा रुख बनाए रखेगा
रमीज राजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान मीडिया से कहा, ‘हमारी स्थिति एकदम साफ है कि यदि वे (भारतीय टीम) आते हैं, तो हम वर्ल्ड कप खेलने जाएंगे. यदि वे नहीं आते हैं, तो उन्हें वैसा करने दें. उन्हें भी बगैर पाकिस्तान के खेलने दें.’

उन्होंने कहा, ‘यदि पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेगा, तो उन्हें कौन देखेगा? हम इस मामले में अपना कड़ा रुख बनाए रखेंगे. हमारी टीम ने प्रदर्शन किया है और वर्ल्ड में सबसे बड़ी बिजनेस वाली टीम को हराया है. हमने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है.’

इंडिया ने 14 साल से ही पाकिस्तान का दौरा नहीं
दरअसल, राजनीतिक तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से ही कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. तब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था. जबकि टीम इंडिया ने 14 साल से ही पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. आखिरी बार 2008 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...