12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगाबा टेस्ट ड्रॉ तो अब कैसे फाइनल में पहुंच सकता है भारत,...

गाबा टेस्ट ड्रॉ तो अब कैसे फाइनल में पहुंच सकता है भारत, जानें नए समीकरण?

Published on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेला गया वर्षाबाधित तीसरा टेस्ट बुधवार को ड्रॉ हो गया। इसी के साथ पांच मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 1-1 से बराबरी पर है। टीम इंडिया इस मैच में किसी भी हालत में हार स्वीकार नहीं कर सकती थी। ऐसे में ये ड्रॉ किसी जीत से कम नहीं है। अगले साल फाइनल के लिए दावा पेश करने के लिए रोहित शर्मा की टीम के पास मौजूदा चक्र में सिर्फ दो टेस्ट और हैं। फाइनल के अन्य दो दावेदार दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को अभी एक-एक सीरीज और खेलनी है।

गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद क्या है नए समीकरण?

  • यदि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बचे दोनों मैच जीत जाता है तो उसका पीसीटी बढ़कर 60.52 हो जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीत भी जाता है तो भी ऑस्ट्रेलिया उस आंकड़े से पीछे रह जाएगा।
  • भारत एक जीत और एक ड्रॉ के साथ भी ऑस्ट्रेलिया से ऊपर रह सकता है, बशर्ते श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले दो टेस्ट मैच में से कम से कम एक मैच ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ करा ले।
  • अगर भारत इस सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैचों में से एक भी हार जाता है तो टीम को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका अपने घर परऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दे।
  • दक्षिण अफ्रीका अपने बचे दो मैच में एक जीत के साथ अपनी जगह पक्का कर सकता है। यदि वह पाकिस्तान के खिलाफ दोनों टेस्ट हार जाता है तो भारत को केवल एक जीत की जरूरत है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के परिणाम से दूसरा फाइनलिस्ट तय हो जाएगा।

WTC पॉइंट्स टेबल की फिलहाल क्या पोजिशन है?
इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में साउथ अफ्रीका ने 10 मैच खेलकर छह जीत, तीन हार और एक ड्रॉ के साथ अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। साउथ अफ्रीका की पीसीटी 63.33 है। ऑस्ट्रेलिया 14 मैच में नौ जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ दूसरी पोजिशन बरकरार रखी है। कंगारुओं का पीसीटी 60.71 है। तीसरे नंबर पर मौजूद भारत ने इस साइकिल में 16 मैच में नौ जीत, छह हार और एक ड्रॉ खेला है। टीम इंडिया का पीसीटी 57.29 है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...