5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलअगर आज फाइनल और कल रिजर्व-डे भी बारिश से रद्द हो गया...

अगर आज फाइनल और कल रिजर्व-डे भी बारिश से रद्द हो गया तो कौन बनेगा चैंंपियन, क्या कहते हैं नियम?

Published on

मेलबर्न

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगले दिन ‘रिजर्व डे’ जरूर रखा गया है, लेकिन बदकिस्मती देखिए कि उस दिन भी बरसात का अनुमान है। इस समय मेलबर्न में बारिश की 95 प्रतिशत संभावना है, जिसमें 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के हवाले से कहा गया है, ‘बारिश आने की आशंका बहुत ज्यादा है। गरज के साथ तेज बारिश पड़ने की आशंका काफी अधिक है।’ दुर्भाग्य से मैच के लिए सोमवार को रखे गए ‘रिजर्व डे’ में भी बारिश की आशंका 95 प्रतिशत है जिसमें पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

सोमवार को रिजर्व डे
बारिश की स्थिति में पहली प्राथमिकता रविवार को संक्षिप्त हुए मैच को पूरा करने की होगी, मतलब सुरक्षित दिन से पहले ही ओवर कम कर दिए जाएंगे। अगर यह मैच रविवार को शुरू हो चुका है लेकिन पूरा नहीं हो पाया तो यह जहां से रुका था, वहीं से रिजर्व डे पर शुरू होगा। एक बार टॉस हो गया तो मैच ‘लाइव’ माना जाएगा। मैच स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा और अगर कोई खेल नहीं होता है तो मैच सोमवार को सुरक्षित दिन को होगा, जिसमें यह स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। पिछली बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल बारिश के कारण दोनों दिन खेला गया था।

यह है नियम?
फाइनल के लिए टूर्नामेंट का नियम कहता है कि अगर सुरक्षित दिन दिया गया है, तब भी निर्धारित दिन मैच खत्म करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे, जिसमें ओवरों को कम करने का प्रावधान होगा। अगर मैच के लिए जरूरी न्यूनतम ओवर निर्धारित दिन नहीं डाले जा सकते तो मैच रिजर्व डे पर पूरा कराया जाएगा। अगर निर्धारित दिन मैच शुरू हो चुका है और बारिश की बाधा के बाद ओवर कम किए जा चुके हैं लेकिन आगे का खेल नहीं हो पाएगा तो मैच रिजर्व डे में उसी गेंद से शुरू होगा जो पिछले दिन डाली जानी थी। बारिश की वजह से अगर ओवर्स कम होते हैं तो टारगेट हासिल करने के लिए सेकेंड बैटिंग करने वाली टीम को भी कम से कम 10 ओवर्स मिलने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो फिर इंग्लैंड और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...