7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeखेलIND vs NED: रोहित शर्मा ने 7 साल बाद की वनडे में...

IND vs NED: रोहित शर्मा ने 7 साल बाद की वनडे में गेंदबाजी, एक दशक बाद लिया विकेट

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया ने रविवार को नीदरलैंड्स को 160 रन से हराया। टीम लीग स्टेज में 9 में 9 मैच जीतकर अजेय रही। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। नीदरलैंड्स के लिए यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी गेंदबाजी की। दोनों ने विकेट भी लिए।

रोहित शर्मा ने तेजा निदामानुरू को पवेलियन भेजकर नीदरलैंड्स की पारी का अंत किया। उन्होंने 39 गेंद पर 1 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। रोहित ने वनडे क्रिकेट में 7 साल बाद गेंदबाजी की और एक दशक से भी ज्यादा समय बाद विकेट लिया। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 9 विकेट लिए हैं। 27 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

रोहित और विराट ने ही नहीं इन्होंने भी की गेंदबाजी
नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 5 गेंद किए और 7 रन देकर 1 विकेट झटका। चौथी गेंद पर निदामानुरू ने छक्का जड़ा था। अगली गेंद पर उन्होंने फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद शमी ने लॉन्ग ऑन पर कैच लपका। रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली ने गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा शुभमन गिल ने 2 ओवर में 11 रन दुए। सूर्यकुमार यादव ने 2 ओवर में 17 रन दिए।

रोहित शर्मा ने 2016 के बाद की गेंदबाजी
रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी 2016 को पर्थ में 1 ओवर गेंदबाजी की थी। इस एक ओवर में 11 रन बने थे। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच पहले उन्होंने 19 फरवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में विकेट लिया था। बता दें कि रोहित शर्मा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हैट्रिक है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...