13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलIND vs NZ: क्या न्यूजीलैंड को उसके घर में ढेर करेगा भारत?...

IND vs NZ: क्या न्यूजीलैंड को उसके घर में ढेर करेगा भारत? वनडे में यह रिकॉर्ड तो देखिए

Published on

नई दिल्ली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 25 नवंबर को ऑकलैंड स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह इस मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत कर सीरीज में बढ़त बनाए। टीम इंडिया वनडे से पहले टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से टकरा चुकी है। हालांकि बारिश के कारण दोनों टीमों के बीच एक ही मैच पूरा खेला जा सका था। हालांकि वनडे में अब टीम इंडिया शिखर धवन की अगुवाई में कीवी टीम को चुनौती देने के लिए तैयार है।

भारतीय टीम जब पिछली बार न्यूजीलैंड दौर पर आई थी तो विराट कोहली की कप्तानी में उसे 3-0 से करारी का हार का सामना करना पड़ा था। वनडे में न्यूजीलैंड को टक्कर देना भारत के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन मौजूदा टीम को देखे तो वह पुराने को आंकड़े को बदलने में सक्षम है। ऐसे में आइए जानते हैं वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच क्या है रिकॉर्ड।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, हेड टू हेड
वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो टक्कर कांटे की रही है। हालांकि अब तक के मुकाबलों को देखें तो पलड़ा टीम इंडिया का ही भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब कुल 105 मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया ने 55 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को रौंदा है। वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ 49 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा दोनों के बीच एक मैच टाई हुआ था और पांच मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड
वहीं न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के रिकॉर्ड को देखें तो यहां उसकी स्थिति को बेहतर नहीं कही जा सकती है। न्यूजीलैंड में भारत कीवी टीम के खिलाफ कुल 42 मैच खेली है जिसमें टीम को सिर्फ 14 मुकाबलों में जीत हासिल हुई। इसके अलावा 25 मैचों ने न्यूजीलैंड ने बाजी मारी जबकि दो मुकाबले ऐसे भी रहे जिसका नतीजा नहीं निकल सका और एक मैच टाई पर छूटा था।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 25 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 27 नवंबर को शेलडन पार्क हैमिलटन में खेलना जाना और तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में होगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...