4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलविराट कोहली के डरावने रिकॉर्ड से टेंशन में भारत, सेमीफाइनल में कहीं...

विराट कोहली के डरावने रिकॉर्ड से टेंशन में भारत, सेमीफाइनल में कहीं बिगड़ ना जाए रोहित सेना का खेल

Published on

मुंबई

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल में भारत की नजर 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली 18 रन की हार पर रहेगी जिसका वह बदला चुकाना चाहेगा। इस मैच में सभी की नजरें भारतीय टॉप ऑर्डर पर रहेंगी, जिसके सामने न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी होगी। 2019 में 5 रन पर भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाज आउट हो गए थे। अंत में टीम को हरा झेलनी पड़ी।

विराट का रिकॉर्ड निराशाजनक
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड निराशाजनक है। विराट का यह चौथा वर्ल्ड कप है। उनके पहले तीनों वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेली है। 2011 में पाकिस्तान से भारत के सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। उस मुकाबले में विराट के बल्ले से सिर्फ 9 रन निकले थे। उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने आउट किया था।

3 सेमीफाइनल में सिर्फ 11 रन
2015 में भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी। ऑस्ट्रेलिया ने 300 से ज्यादा का लक्ष्य भारत के सामने रखा था। तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली को मिचेल जॉनसन ने पटकी हुई गेंद पर आउट किया था। उस मैच में विराट के बल्ले से 13 बॉल पर सिर्फ एक ही रन निकला था। 2019 में विराट को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू लिया किया। विराट ने डीआरएस लिया लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से एक रन बनाकर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विराट का रिकॉर्ड

साल रन गेंद विकेट
2011 09 21 वहाब रियाज
2015 01 13 मिचेल जॉनसन
2019 01 06 ट्रेंट बोल्ट

मुंबई में भी पेसर्स को मदद
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भी शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को मदद रहती है। श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। भारतीय टीम ने तो श्रीलंका की पारी को 55 रनों पर ही समेट दिया था। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के परेशान किया था। ऐसा ही इस मैच में देखने को मिल सकता है। इसी वजह से विराट कोहली के साथ ही भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को सचेत रहना होगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...