7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलथाइलैंड से हारने वाले पाकिस्तान से भारत ने गंवाया मैच, ऋचा घोष...

थाइलैंड से हारने वाले पाकिस्तान से भारत ने गंवाया मैच, ऋचा घोष की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी जीत

Published on

सिलहट

एक दिन पहले ही थाइलैंड जैसी छोटी टीम से हारने वाली पाकिस्तान महिलाओं से टीम इंडिया ने मैच गंवा दिया। एशिया कप 2022 में एक अहम मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने पहले बॉलिंग और फिर बैटिंग दोनों में खराब प्रदर्शन किया। ऋचा घोष को छोड़ दिया जाए तो उसका कोई भी बल्लेबाज आकर्षक प्रदर्शन नहीं कर सकी। घोष ने 13 गेंदों में एक चौका और 3 छक्के के दम पर 26 रन ठोके, लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत जीत से 13 रन दूर रह गया।

थाइलैंड से हारकर शर्मसार होने वाली पाकिस्तान टीम ने गजब का प्रदर्शन किया। खासकर निदा दार। दार ने बैटिेंग में कमाल करते हुए 37 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का ठोकते हुए नाबाद 56 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में 24 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय महिला टीम सभी विकेट खोकर 124 रन तक ही पहुंच सकी।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की अच्छी शुरुआत रही। मुनीबा अली और अमीन ने पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ ने 35 गेंदों में 2 चौके की मदद से 32 रनों की अच्छी पारी खेली। आखिरी के ओवरों में निदा दार ने तूफानी बैटिंग करते हुए पाकिस्तान को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि पूजा वस्त्राकार ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। रेणुका सिंह के नाम एक विकेट रहा।

जवाब में मेघना और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया अच्छी शुरुआत दी, लेकिन 23 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम का स्कोर 65 रन पर 5 विकेट हो गया। मेघना 15, मंधाना 17, जेमिमा 2, पूजा वस्त्रकार 5 और हेमलता 20 रन बनाकर आउट हुईं। पूजा का रन आउट होना टीम के खिलाफ गया। दीप्ति शर्मा 16 और हरमनप्रीत कौर 12 रन पर आउट हो गईं। आखिरी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं ऋचा ने आखिरी में धांसू बैटिंग की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। नशरा संधू ने 3, जबकि सादिया इकबाल और निदा दार ने 2-2 विकेट झटके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...