12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलआयरलैंड के 'जादूगर' से भारतीय बल्लेबाजों को रहना होगा सावधान, सचिन तेंदुलकर...

आयरलैंड के ‘जादूगर’ से भारतीय बल्लेबाजों को रहना होगा सावधान, सचिन तेंदुलकर को भी नहीं छोड़ा था

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में वेस्टइंडीज के दौरे पर थी। जहां टेस्ट और वनडे में तो भारत ने कमाल किया। लेकिन टी20 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत 6 साल बाद वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज हारा था। कैरेबियाई टीम ने 3-2 से हार्दिक पंड्या की टीम को हराया था। वहीं अब तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम आयरलैंड पहुंची है। यहां टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथ में है।आयरलैंड के खिलाफ वैसे तो टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन आयरिश टीम में एक ऐसा घातक ऑलराउंडर है जो भारतीय टीम की हवा निकाल सकता है। खासकर उनकी गेंदबाजी के काफी चर्चे हैं।

जॉर्ज डॉकरेल बन सकते हैं बुमराह के लिए सिरदर्द
आयरलैंड के 31 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल भारतीय टीम के लिए इस आयरलैंड दौरे पर चिंता का विषय बन सकते हैं। डॉकरेल अपनी जादुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इनके सामने बड़े-बड़े सूरमा फ्लॉप हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को बड़ी सावधानी के साथ इनके खिलाफ खेलना होगा।

सचिन तेंदुलकर को भी किया था आउट
2011 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बल्ला जमकर बोल रहा था। वह उस समय प्रचंड फॉर्म में थे। वह बड़े-बड़े गेंदबाजों के होश उड़ा रहे थे। उस विश्व कप में भारत का सामना आयरलैंड से हुआ था। आयरलैंड की 2011 की विश्वकप टीम में जॉर्ज डॉकरेल भी थे। वह उस समय सिर्फ 19 साल के थे। उन्होंने भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच में दिग्गज सचिन तेंदुलकर को एलबीडब्लयू आउट किया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उसी मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का भी शिकार किया था। डॉकरेल की उस समय काफी प्रशंसा की गई थी।

ऐसा रहा है अब तक जॉर्ज डॉकरेल का करियर
31 साल के जॉर्ज डॉकरेल ने अब तक आयरलैंड के लिए 2 टेस्ट, 117 वनडे और 123 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 3, वनडे में 103 और टी20 में 82 विकेट हैं। जॉर्ज बड़ी कंजूसी के साथ रन देते हैं। इसके अलावा बात करें बल्लेबाजी की तो, उन्होंने वनडे में 6 अर्धशतक के बदौलत 1284 रन बनाए हैं। टी20 में भी उन्होंने एक अर्धशतक के चलते 886 रन ठोके हैं।

Latest articles

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...