19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलभारतीय ड्रोन्स का पाकिस्तान में कोहराम, एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया,...

भारतीय ड्रोन्स का पाकिस्तान में कोहराम, एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया, इधर IPL मैच का वेन्यू बदला

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के तगड़े एयर डिफेंस सिस्टम न हर कायरतापूर्ण कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने जवाबी हमला करते हुए पाकिस्तान के 9 इलाकों को निशाना बनाते हुए उसके घटिया एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। भारत ने ड्रोन्स और मिसाइलो से करारा जवाब देते हुए पूरे पाकिस्तान में कोहराम मचा दिया। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच इस तनाव का असर भारत के विभिन्न शहरों में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग पर पड़ता दिख रहा है।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को धर्मशाला में होने वाला आईपीएल मैच अब लॉजिस्टिक कारणों से अहमदाबाद में कराया जाएगा। गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल ने इसकी पुष्टि की। पटेल ने कहा, ‘बीसीसीआई ने हमने अनुरोध किया था जो हमने स्वीकार कर लिया। मुंबई की टीम आज शाम यहां पहुंच रही है और पंजाब की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बाद में पता चलेगा।

बता दें कि एक दिन पहले ही मुंबई इंडियंस को धर्मशाला के लिए निकलना था, लेकिन तनाव के बीच टीम मैनेजमेंट और आईपीएल मैनेजमेंट ने इस यात्रा को होल्ड पर रख दिया था। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच धर्मशाला में होना है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमलों के बाद धर्मशाला हवाई अड्डे को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स को धर्मशाला स्टेडियम दूसरा होम ग्राउंड है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...