8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलभारतीय टीम का ऐलान... बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे...

भारतीय टीम का ऐलान… बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें कि भारतीय टीम इसी महीने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला चेन्नई में 19 स‍ितंबर से, जबकि दूसरा मैच 27 स‍ितंबर से कानपुर में होगा.

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है. यह भारतीय टीम की मार्च 2024 के बाद अपनी पहली रेड-बॉल (टेस्ट) सीरीज है. पिछली सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया था. दूसरी ओर यह सीरीज नए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी पहली रेड-बॉल सीरीज होगी.

इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
इस सीरीज के साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो रही है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से ब्रेक लिया था. यह फाइनल 29 जून को हुआ था. साथ ही दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना गया.पहले टेस्ट के लिए श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली है. केएल राहुल को बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है. कप्तानी रोहित शर्मा ही संभालेंगे. जबकि बतौर स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव को चुना गया.

पंत की 634 दिनों के बाद टेस्ट टीम में वापसी
ऋषभ पंत पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई थीं, जिनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है. पंत 634 दिनों के बाद टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में वापसी कर रहे. सड़क हादसे के बाद वह टीम से बाहर रहे थे. बांग्लादेश के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ल‍िहाज से बेहद अहम होगी, जो इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाएगी.

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मदसिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल.

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...